नए नक्शे में पाक ने ठोका कश्मीर, लद्दाख और जूनागढ़ पर दावा, भारत ने बताया हास्यास्पद

Edited By Updated: 04 Aug, 2020 11:31 PM

pakistan claims kashmir ladakh and junagadh in new map india says ridiculous

पाकिस्तान ने उकसावे की कार्रवाई के तहत मंगलवार को एक नया ‘‘राजनीतिक मानचित्र'' जारी किया जिसमें उसने पूरे जम्मू-कश्मीर और गुजरात के कुछ हिस्सों को अपना क्षेत्र बताया। उसकी इस कार्रवाई पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और इसे ‘‘हास्यास्पद'' बताया...

नई दिल्लीः पाकिस्तान ने उकसावे की कार्रवाई के तहत मंगलवार को एक नया ‘‘राजनीतिक मानचित्र'' जारी किया जिसमें उसने पूरे जम्मू-कश्मीर और गुजरात के कुछ हिस्सों को अपना क्षेत्र बताया। उसकी इस कार्रवाई पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और इसे ‘‘हास्यास्पद'' बताया ‘‘जिसकी न तो कानूनी वैधता है न ही ‘‘अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता''।
PunjabKesari
विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में बयान जारी कर कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान का एक तथाकथित ‘राजनीतिक मानचित्र' देखा है जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान ने जारी किया है। यह राजनीतिक मूर्खता का काम है जिसमें भारत के राज्य गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख पर बेतुका दावा किया गया है।'' मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन मूर्खतापूर्ण बातों की न तो कोई कानूनी वैधता है न ही अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता। वास्तव में यह नया प्रयास केवल यही पुष्टि करता है कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के माध्यम से क्षेत्र को हासिल करने के लिए व्याकुल है।''
PunjabKesari
इससे पहले प्रधानमंत्री खान ने पाकिस्तान का नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया और कहा कि मंगलवार को इसे संघीय कैबिनेट ने मंजूरी दी। नये मानचित्र में पूरे कश्मीर को पाकिस्तान ने अपना हिस्सा दिखाया है। बहरहाल, कश्मीर का कुछ हिस्सा और चीन के साथ लद्दाख की सीमा का चिह्नांकन नहीं किया गया है इसे ‘‘अनिर्णित सीमा'' बताया गया है। इसी तरह नियंत्रण रेखा को बढ़ाकर काराकोरम दर्रे तक किया गया है जिसमें सियाचिन को स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है। मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को ‘‘विवादित क्षेत्र बताया गया है जिसका अंतिम निर्णय यूएनएससी के संबंधित प्रस्तावों के तहत'' होना है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!