पाक विदेश मंत्रीबोले- भारत से डायलॉग को तैयार हैं, भारत ने कहा- सिर्फ PoK और आतंकवाद पर करेंगे बात"

Edited By Updated: 23 Aug, 2025 12:58 PM

pakistan ready for dialogue with india on kashmir  dar

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश कश्मीर और अन्य सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ व्यापक बातचीत के लिए तैयार है। डार ने इस्लामाबाद में संसद के बाहर ...

Islamabad: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश कश्मीर और अन्य सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ व्यापक बातचीत के लिए तैयार है। डार ने इस्लामाबाद में संसद के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘‘बातचीत, जब भी होगी, सिर्फ कश्मीर पर ही नहीं, बल्कि सभी मुद्दों पर होगी।'' भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही पाकिस्तान के साथ बातचीत करेगा। डार उप-प्रधानमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने शुरू से ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत के साथ बातचीत किसी एक-सूत्री एजेंडा पर नहीं होगी।

 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने किसी मध्यस्थता का अनुरोध नहीं किया था, बल्कि एक तटस्थ स्थान पर बैठक की पेशकश की गई थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘हमें किसी तटस्थ स्थान पर साथ बैठने के लिए कहा गया था और मैंने कहा कि अगर ऐसा है, तो हम मिलने को तैयार हैं।'' डार ने कहा कि उन्हें भारत के साथ संघर्षविराम के लिए अमेरिका से एक फोन आया था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अमेरिका से संघर्षविराम के लिए एक फोन कॉल आया था। मैंने स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता।''

 

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादी ढांचों पर हमले किए। भारतीय कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया। चार दिन के बाद भारत और पाकिस्तान 10 मई को संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचे। डार ने कहा कि भारत के साथ संघर्षविराम समझौता कायम है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा अभी तक निर्धारित नहीं हुई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!