Video:पाकिस्तानी सिंगर ने Live कंसर्ट में लहराया तिरंगा, PAK में मचा हंगामा तो दिया करारा जवाब! बोले-‘मैं फिर करूंगा…’

Edited By Updated: 18 Nov, 2025 03:55 PM

pakistani rapper talha anjum drapes indian flag at kathmandu concert will do i

पाकिस्तानी पॉप सिंगर तल्हा अंजुम ने नेपाल के काठमांडू में एक लाइव कॉन्सर्ट में भारतीय तिरंगा लहराकर इंडो-पाक तनाव के बीच चर्चा छेड़ दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी यूज़र्स में नाराज़गी दिखी, जबकि कई भारतीयों ने इसे कला के...

Kathmandu: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव, सीमा विवाद, आतंकवाद, क्रिकेट बैन और सांस्कृतिक बहिष्कार के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरी बहस को नई दिशा दे दी। पाकिस्तान के लोकप्रिय रैपर तल्हा अंजुम ने नेपाल में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय तिरंगा फहराकर सबको चौंका दिया। ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच संवाद के बजाय तनाव और प्रतिबंधों का दौर चल रहा है, एक पाकिस्तानी कलाकार द्वारा भारतीय ध्वज उठाना भारतीय फैंस को भावुक कर गया, लेकिन पाकिस्तान में इसे लेकर नाराजगी और बहस छिड़ गई।

 

लाइव कॉन्सर्ट में क्या हुआ?
नेपाल के काठमांडू में एक म्यूजिक फेस्टिवल हो रहा था । तल्हा अंजुम अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, जिसमें वे भारतीय रैपर्स से जुड़े एक विवादित "डिस्ट्रैक" गाना गा रहे थे तभी भीड़ में बैठे एक फैन ने उनकी ओर भारतीय तिरंगा उछाल दिया।तल्हा ने झंडे को पकड़ा, सम्मान के साथ हवा में लहराया और फिर अपने कंधों पर लपेट लिया।मंच पर मौजूद इस दृश्य को देखकर भीड़ हूटिंग करने लगी, कई लोग मोबाइल पर रिकॉर्ड भी कर रहे थे।यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, ट्विटर (अब एक्स) पर वायरल हो गया।

 

Pakkstani rapper Talha Anjum wore Indian flag during his performance at a concert last night in Nepal..
What a beautiful gesture.. pic.twitter.com/q7xHe2zbxy

— Eco Vibes 🌍 (@EcoVibeExplorer) November 16, 2025

 

सोशल मीडिया पर दो तरफ़ा प्रतिक्रिया
भारतीय फैंस ने तल्हा को “संवेदनशील कलाकार”, “सीमा पार भाईचारा दिखाने वाला” और “स्पोर्ट्समैनशिप का उदाहरण” कहा।वहीं पाकिस्तानी यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया, कहा कि यह उनके देश के झंडे और पहचान का अपमान है, ‘तिरंगा लहराना जरूरी नहीं था’।सीमा पार प्रतिक्रिया ने एक बार फिर भारत-पाक सांस्कृतिक रिश्तों और पॉप कल्चर के जरिए पुल बनाने की बहस को जन्म दिया।

 

🔴Pakistani 🇵🇰Rapper Talha Anjum waves Indian flag in an attempt to woo Indian 🇮🇳 fans during a concert in Nepal 🇳🇵

Ofcourse it will propagated by Pakistani ISI bots as an attempt by the rapper as a "call for unity".

Every pakistani Artist/ journalist/media person is pic.twitter.com/hpR9CzikHS

— Naren Mukherjee (@NMukherjee6) November 18, 2025

तल्हा अंजुम की सफाई 
विवाद बढ़ने के बाद तल्हा अंजुम ने एक्स (Twitter) पर लिखा:“मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी कला किसी सीमा में बंधी नहीं है। अगर भारत का झंडा उठाना किसी को गलत लगता है, तो भी मैं फिर से ऐसा करूंगा। सरकारों की राजनीति मेरे लिए मायने नहीं रखती। उर्दू रैप हमेशा सीमाहीन रहा है और रहेगा।”उन्होंने यह भी कहा कि कलाकारों का काम जोड़ना है, तोड़ना नहीं।उनकी इस पोस्ट को भारत में काफी सराहना मिली, वहीं पाकिस्तान में इस बयान ने बहस को और गर्म कर दिया।

 

 कौन हैं तल्हा अंजुम?

  • पाकिस्तान के सबसे पॉपुलर रैपर्स में से एक।
  • Young Stunners नामक प्रसिद्ध हिप-हॉप ग्रुप का हिस्सा।
  • डिस्ट्रैक रैप और उर्दू रैप के लिए युवाओं में बेहद लोकप्रिय।
  • यूट्यूब पर करोड़ों दर्शक और भारत में भी इनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
  • इससे पहले भी वे भारत के खिलाफ कुछ बयान देकर सुर्खियों में आए थे।
  •  लेकिन इस बार उन्होंने अपने कदम से एक नई बहस की शुरुआत कर दी।

 

यह घटना सिर्फ एक मंच प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह मिडल फिंगर टू पॉलिटिक्स की तरह है। भारत-पाक की सरकारी नीतियों और आम लोगों की भावनाओं के बीच खाई को पाटने की कोशिश भी, और विडंबना ये कि इस कोशिश को लेकर नाराजगी भी। इस घटना ने यह भी साबित किया कि कला और संस्कृति दायरे और झंडों से बड़ी होती है। लेकिन संस्कृति की राजनीति में कोई भी कदम कभी भी विवाद से बच नहीं सकता।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!