PAN कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, सरकार ने लागू किए 4 नए फॉर्म, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 11:35 AM

pan card rules changed government introduces 4 new forms

अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 1 अप्रैल 2026 से पैन आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने पुराने फॉर्म सिस्टम को खत्म कर चार नए फॉर्म लागू कर दिए हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया पहले के मुकाबले...

नेशनल डेस्क: अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 1 अप्रैल 2026 से पैन आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने पुराने फॉर्म सिस्टम को खत्म कर चार नए फॉर्म लागू कर दिए हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और स्पष्ट हो गई है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को फॉर्म भरने में कम परेशानी हो और वे अपनी श्रेणी के अनुसार सही जानकारी आसानी से दे सकें।

अब कौन सा फॉर्म भरना होगा?
नई व्यवस्था के तहत पैन आवेदन को अलग-अलग श्रेणियों में बांट दिया गया है, ताकि हर आवेदक अपनी जरूरत के हिसाब से सही फॉर्म चुन सके। अब भारत के नागरिकों के लिए फॉर्म 93 निर्धारित किया गया है, जबकि भारत में पंजीकृत कंपनियों और संस्थाओं के लिए फॉर्म 94 लागू होगा। वहीं, विदेशी नागरिकों और एनआरआई, जो भारत में पैन बनवाना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म 95 भरना होगा। इसके अलावा, विदेश में पंजीकृत कंपनियों और संस्थाओं के लिए फॉर्म 96 तय किया गया है। इस नए सिस्टम से आवेदन प्रक्रिया में होने वाली उलझन काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।


पुराने फॉर्म क्यों बदले गए?
इससे पहले पैन कार्ड बनवाने के लिए केवल दो फॉर्म 49A और 49AA का इस्तेमाल किया जाता था। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के आवेदकों से एक ही फॉर्म में जानकारी मांगी जाती थी, जिससे कई बार लोगों को समझने में दिक्कत होती थी और फॉर्म भरने में गलतियां भी हो जाती थीं। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने अब चार अलग-अलग फॉर्म पेश किए हैं, ताकि हर श्रेणी के लिए अलग और स्पष्ट प्रक्रिया तय की जा सके।


नए फॉर्म में क्या बदलाव हुए हैं?
नए फॉर्म को पहले से ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब इनमें केवल जरूरी जानकारी ही मांगी जाएगी, जिससे फॉर्म भरना आसान होगा। साथ ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि आवेदन से जुड़ी हर जानकारी और अपडेट सीधे आवेदक तक पहुंच सके। इसके अलावा फोटो का साइज भी बढ़ाया गया है, जिससे पहचान और स्पष्ट हो सके। कई गैर-जरूरी कॉलम हटा दिए गए हैं, जिससे प्रक्रिया सरल और तेज हो गई है।


क्या होगा फायदा?
इन बदलावों के बाद पैन आवेदन प्रक्रिया न सिर्फ आसान होगी, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। अब लोगों को कम समय में और बिना किसी उलझन के पैन कार्ड के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!