Edited By Anu Malhotra,Updated: 26 May, 2026 10:20 AM

भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक, लगभग हर जगह UPI पेमेंट आम हो चुका है। अभी तक दुकानों पर एक अजीब स्थिति देखने को मिलती है-जहां काउंटर पर अलग-अलग कंपनियों जैसे Google Pay, PhonePe और...
NPCI New Rule: भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक, लगभग हर जगह UPI पेमेंट आम हो चुका है। अभी तक दुकानों पर एक अजीब स्थिति देखने को मिलती है-जहां काउंटर पर अलग-अलग कंपनियों जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm के कई साउंडबॉक्स रखे होते हैं।
लेकिन अब यह सिस्टम बदलने वाला है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक नया नियम लाने की तैयारी कर रहा है, जिसे “One Soundbox Rule” कहा जा रहा है। इसका मकसद है दुकानदारों के लिए पेमेंट सिस्टम को आसान और व्यवस्थित बनाना।
क्या होगा नया बदलाव?
NPCI एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है जिसे Interoperable Soundbox कहा जा रहा है। इसका मतलब है कि अब अलग-अलग कंपनियों के लिए अलग-अलग साउंडबॉक्स रखने की जरूरत नहीं होगी। अब सिर्फ एक ही स्मार्ट साउंडबॉक्स होगा, जो सभी UPI ऐप्स से आने वाले पेमेंट की जानकारी और आवाज देगा-चाहे ग्राहक Google Pay, PhonePe या Paytm किसी भी ऐप का इस्तेमाल करे।
यह कैसे काम करेगा?
यह सिस्टम उसी तरह काम करेगा जैसे एक QR कोड हर UPI ऐप के साथ काम करता है।
वैसे ही एक साउंडबॉक्स सभी पेमेंट प्लेटफॉर्म से जुड़ा रहेगा और जैसे ही पेमेंट होगा, उसकी आवाज उसी एक डिवाइस से आएगी।
दुकानदारों को क्या फायदा होगा?
-अलग-अलग साउंडबॉक्स रखने की जरूरत खत्म होगी
-हर महीने किराए और खर्च में कमी आएगी
-काउंटर साफ और व्यवस्थित रहेगा
-छोटे दुकानदारों के लिए डिजिटल पेमेंट अपनाना आसान होगा
कुल असर क्या होगा?
इस बदलाव से खासकर छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी। डिजिटल पेमेंट सिस्टम और सरल हो जाएगा और कंपनियां डिवाइस बेचने की बजाय अपनी तकनीक और सेवाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी।