Edited By Anu Malhotra,Updated: 26 May, 2026 10:21 AM

Tatkal Ticket: रेलवे स्टेशनों पर तत्काल टिकट लेने के दौरान होने वाली भीड़, धक्का-मुक्की और अनियमितता को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नया कदम उठाने जा रही है दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कोटा रेल मंडल ने अपने सभी स्टेशनों पर तत्काल टिकट...
Tatkal Ticket: रेलवे स्टेशनों पर तत्काल टिकट लेने के दौरान होने वाली भीड़, धक्का-मुक्की और अनियमितता को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने एक नया कदम उठाने जा रही है दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के कोटा रेल मंडल ने अपने सभी स्टेशनों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था का मकसद टिकट प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाना, लाइन में लगने की परेशानी कम करना और आम यात्रियों को आसानी से टिकट दिलाना है।
कैसे काम करेगा Token System
अब तत्काल टिकट लेने के लिए यात्रियों को सीधे लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। प्रक्रिया को कुछ आसान चरणों में बांटा गया है:
1. निर्धारित समय पर पहुंचना:
यात्री अपनी क्लास (AC या Sleeper) के हिसाब से तय समय पर बुकिंग ऑफिस पहुंचेंगे।
2. टोकन लेना:
काउंटर से यात्रियों को एक नंबर वाला टोकन दिया जाएगा, जो उनकी बारी तय करेगा।
3. इंतजार करना:
अब लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। सभी यात्रियों को उनके टोकन नंबर के अनुसार बुलाया जाएगा।
4. टिकट बुकिंग:
जब आपका नंबर आएगा, तब आप PRS काउंटर पर जाकर तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।
टोकन वितरण का समय (AC और Sleeper अलग-अलग)
रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग समय तय किया है:
AC क्लास (1AC, 2AC, 3AC): सुबह 9:00 बजे से 9:25 बजे तक टोकन मिलेंगे
Sleeper और Non-AC क्लास: सुबह 9:30 बजे से 9:55 बजे तक टोकन दिए जाएंगे
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचें ताकि टोकन व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
तत्काल टिकट बुकिंग का नियम
AC टिकट की बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है
Sleeper टिकट की बुकिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होती है
यात्री टिकट IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से भी बुक कर सकते हैं
ऑनलाइन बुकिंग के लिए Aadhaar authentication जरूरी हो सकता है
रेलवे चार्ट तैयार करने का नया नियम
भारतीय रेलवे ने ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट बनाने के समय में भी बदलाव किया है:
सुबह 5:01 से दोपहर 2:00 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट एक दिन पहले रात 8:00 बजे तक तैयार होगा।
बाकी ट्रेनों का चार्ट ट्रेन के चलने से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा।