झारखंड में लड़की से सामूहिक बलात्कार, सगाई समारोह के बीच तीन दरिंदों ने किया था अगवा

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 02:18 PM

gang rape during relative engagement in jharkhand 3 arrested

झारखंड के सिमडेगा जिले से एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक लड़की के साथ तीन स्थानीय युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) करने का गंभीर मामला दर्ज हुआ है।

Jharkhand Gangrape Case : झारखंड के सिमडेगा जिले से एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक लड़की के साथ तीन स्थानीय युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) करने का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। यह घटना तब हुई जब पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के सगाई समारोह (Engagement Function) में शामिल होने झारखंड आई थी। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार (15 जून 2026) को तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने अदालत के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोत्रे ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया है कि यह घटना 14 जून की रात को हुई। उन्होंने कहा, लड़की ने आरोप लगाया कि समारोह जारी रहने के दौरान तीन स्थानीय युवक उसे जबरन एक घर में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

यह भी पढ़ें: देशभर के ठगों को बैंक खाते सप्लाई करने वाले मेगा सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा

घटना के बाद लड़की छत्तीसगढ़ स्थित अपने घर लौट आई और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयान के आधार पर सिमडेगा के कुरडेग थाने में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!