Petrol diesel price cut: फ्यूल की कीमतों में गिरावट की तैयारी, पेट्रोल-डीजल 2-3 रुपए प्रति लीटर सस्ता....

Edited By Updated: 28 Sep, 2024 07:45 AM

petrol and diesel prices crude oil prices oil companies price of crude oil

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-3 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती हो सकती है। मार्च से अब तक कच्चे तेल की कीमतों में 12% की गिरावट आई है, जिससे तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। इस महीने क्रूड ऑयल की औसत कीमत घटकर 74 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। कंपनियों की...

नेशनल डेस्क: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-3 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती हो सकती है। मार्च से अब तक कच्चे तेल की कीमतों में 12% की गिरावट आई है, जिससे तेल कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है। इस महीने क्रूड ऑयल की औसत कीमत घटकर 74 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। कंपनियों की पेट्रोल पर प्रति लीटर कमाई 15 रुपए और डीजल पर 12 रुपए तक बढ़ी है। मार्च 2024 में भी पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए प्रति लीटर कम किए गए थे। पेट्रोल-डीजल की कीमतें मुख्य रूप से चार कारकों पर निर्भर करती हैं:

  1. कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें
  2. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की विनिमय दर
  3. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर
  4. देश में ईंधन की मांग

देश के 13 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक है। राज्यों के हिसाब से पेट्रोल और डीजल की दरें इस प्रकार हैं:

  • आंध्र प्रदेश: पेट्रोल ₹108.46, डीजल ₹96.33
  • तेलंगाना: पेट्रोल ₹107.41, डीजल ₹95.65
  • केरल: पेट्रोल ₹107.35, डीजल ₹96.23
  • मध्य प्रदेश: पेट्रोल ₹106.47, डीजल ₹91.84
  • बिहार: पेट्रोल ₹105.18, डीजल ₹92.04
  • पश्चिम बंगाल: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76
  • राजस्थान: पेट्रोल ₹104.88, डीजल ₹90.36
  • महाराष्ट्र: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97
  • कर्नाटक: पेट्रोल ₹102.86, डीजल ₹88.94
  • सिक्किम: पेट्रोल ₹101.50, डीजल ₹88.80
  • ओडिशा: पेट्रोल ₹101.06, डीजल ₹92.64
  • तमिलनाडु: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
  • छत्तीसगढ़: पेट्रोल ₹100.49, डीजल ₹93.44

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!