हिमाचल में आज रात से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 11:44 PM

petrol and diesel prices to rise in himachal from tonight check the new rates

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल खरीदने वालों की जेब पर अब थोड़ा और बोझ बढ़ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। यह नया सेस 11...

नेशनल डेस्क : हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल खरीदने वालों की जेब पर अब थोड़ा और बोझ बढ़ गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। यह नया सेस 11 अगस्त की आधी रात से लागू हो गया है। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री पर यह सेस लगाया जाएगा। इसका मतलब है कि पेट्रोल पंप से तेल खरीदते समय हर लीटर पर 60 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे।

पेट्रोल की कीमत 102.50 रुपये तक पहुंचने का अनुमान

नए सेस का सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा। पेट्रोल पर 60 पैसे और हाई स्पीड डीजल पर भी 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त देने होंगे। इसके बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत कुछ जगहों पर करीब 102.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। अगर कोई व्यक्ति 50 लीटर पेट्रोल भरवाता है तो उसे नए सेस के तौर पर करीब 30 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, 40 लीटर पेट्रोल पर 24 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।

जिलों के हिसाब से अलग-अलग हैं पेट्रोल के दाम

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत हर जिले में एक जैसी नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कांगड़ा में पेट्रोल 101.42 रुपये, चंबा में 102.62 रुपये, शिमला में 102.45 रुपये, सोलन में 100.97 रुपये, ऊना में 100.57 रुपये, मंडी में 101.51 रुपये और सिरमौर में 102.39 रुपये प्रति लीटर है। अब इन कीमतों पर 60 पैसे प्रति लीटर का नया सेस भी लागू होगा। ऐसे में वाहन चालकों को पहले की तुलना में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।

क्यों लगाया गया ‘अनाथ और विधवा सेस’?

सरकार ने इस अतिरिक्त शुल्क को ‘अनाथ और विधवा सेस’ नाम दिया है। इसका उद्देश्य अनाथ बच्चों और विधवाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लिए अतिरिक्त धन जुटाना है। सरकार के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल से मिलने वाली इस अतिरिक्त राशि का इस्तेमाल सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!