Amarnath Yatra 2026 : 3 जुलाई को शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 57 दिन चलेगी

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 08:37 AM

amarnath yatra 2026

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी और रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी।

जम्मू (कमल): उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी और रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। जम्मू के लोक भवन में संवाददाता सम्मेलन में उप-राज्यपाल ने यात्रा का संपूर्ण विवरण देते हुए कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए ‘प्रथम पूजा’ ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून को आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से शुरू होगा। 

Amarnath Yatra 2026

पंजीकरण की सुविधा देश भर में जे. एंड के. बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और येस बैंक की 554 शाखाओं में उपलब्ध होगी। उप-राज्यपाल ने बताया कि प्रत्येक पंजीकृत तीर्थयात्री और सेवा प्रदाता को “रेडियो फ्रीक्वैंसी आइडैंटिफिकेशन डिवाइस (आर. एफ.आई.डी.) जारी की जाएगी। पंजीकृत तीर्थयात्रियों को “ग्रुप एक्सीडैंट इंश्योरैंस” मिलेगा जिसकी बीमित राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए प्रति व्यक्ति कर दी गई है। इसी तरह पौनी (टट्टुओं) की आकस्मिक और प्राकृतिक दोनों प्रकार की मृत्यु के लिए प्रति पशु 50,000 रुपए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

उप-राज्यपाल ने कहा कि बालटाल एक्सिस पर पवित्र गुफा तक और पवित्र गुफा से पंजतरणी तक ग्रिड बिजली की सप्लाई उपलब्ध होगी। यात्रा के रास्ते अच्छी तरह से रोशन होंगे। तीर्थयात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए उन्हें कई तरह की ई-सेवाएं और पौनी, पिट्ठू, पालकी वगैरह किराए पर लेने के लिए एक प्री-पेड सिस्टम उपलब्ध होगा। बालटाल पंथा चौक (श्रीनगर), नुनवान और चंद्रकोट में यात्री निवास की हाईटैक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!