13 April Share Market: ट्रंप की 'ब्लॉकबेड' की धमकी से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों डूबे

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 09:42 AM

13 april share market bse nifty 60 stock down

वैश्विक राजनीति में बढ़ते तनाव का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बेनतीजा खत्म होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz)...

मुंबई: वैश्विक राजनीति में बढ़ते तनाव का सीधा असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के बेनतीजा खत्म होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) पर नौसैनिक नाकाबंदी (Blockade) की धमकी दी है। इस एक खबर ने दलाल स्ट्रीट में डर का माहौल पैदा कर दिया।

बाजार का हाल: खुलते ही मची भगदड़
सोमवार सुबह जैसे ही बाजार खुला, चारों तरफ बिकवाली का दबाव नजर आया:

सेंसेक्स की गोताखोरी: सुबह 9:15 बजे बीएसई (BSE) सेंसेक्स 1,399.77 अंक की भारी गिरावट के साथ 76,150.48 के स्तर पर आ गया।

निफ्टी में गिरावट: एनएसई (NSE) निफ्टी50 भी अछूता नहीं रहा और 410.35 अंक टूटकर 23,640.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

शेयरों का रिपोर्ट कार्ड: कौन गिरा, कौन संभला?
बाजार की इस सुनामी में जहां ज्यादातर दिग्गज शेयर बह गए, वहीं कुछ ने मजबूती दिखाई:

इन शेयरों ने दिखाई मजबूती (Top Gainers): बाजार की गिरावट के बावजूद कोल इंडिया (Coal India), ओएनजीसी (ONGC) और सन फार्मा (Sun Pharma) जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। कच्चे तेल और सप्लाई चेन की चिंता ने एनर्जी स्टॉक्स को सहारा दिया।

इन स्टॉक्स में मची भगदड़ (Top Losers): सबसे ज्यादा मार बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आयशर मोटर्स, इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) और श्रीराम फाइनेंस पर पड़ी। ग्लोबल अनिश्चितता के कारण इन शेयरों में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!