Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Apr, 2026 10:39 AM

Stock Market Astrology: 10 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकल में 11 अप्रैल से बुध अपनी नीच राशि मीन में गोचर कर रहे हैं जबकि 12 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे शनि पूर्व में उदय हो गए हैं। 14 अप्रैल को सुबह 9.38 बजे सूर्य अपनी उच्च राशि मेष...
Stock Market Astrology: 10 अप्रैल को बाजार बंद होने के बाद एस्ट्रो साइकल में 11 अप्रैल से बुध अपनी नीच राशि मीन में गोचर कर रहे हैं जबकि 12 अप्रैल को सुबह करीब 5 बजे शनि पूर्व में उदय हो गए हैं। 14 अप्रैल को सुबह 9.38 बजे सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करना शुरू करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही कुंभ राशि में बनी राहु और बुध की युति टूट जाएगी जबकि सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद मीन राशि में बना सूर्य, शनि और मंगल का त्रिग्रही योग भी टूट जाएगा। इसी सप्ताह 13 अप्रैल को बुध उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में आ कर शनि के साथ नक्षत्र संबंध बनाएगा। जबकि 16 अप्रैल को शुक्र सूर्य के कृतिका नक्षत्र में गोचर करेगा। कुल मिला कर ग्रह स्थिति बाजार में उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा कर रही है और इस सप्ताह भी बाजार मोटे तौर पर उतार-चढ़ाव के बाद पॉजिटिव रुख दिखा सकता है। इस सप्ताह 14 अप्रैल को डाक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेगा और बाजार में 4 दिन ही कारोबार होगा।
13 अप्रैल को चन्द्रमा सुबह 9.55 बजे धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेगा। लिहाजा इस समय के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लिहाजा बाजार खुलने पर जल्दबाजी में पोजीशन न बनाएं और चन्द्रमा के नक्षत्र चरण बदलने का इंतजार करें। इस दिन डिफैन्स, कॉपर और प्रॉपर्टी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। दोपहर 2.36 बजे बुध शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में आकर शनि और मंगल के साथ नक्षत्र संबंध बनाएगा। लिहाजा इस समय के बाद बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है।
15 अप्रैल को चन्द्रमा सुबह 9.37 बजे राशि बदल कर मीन राशि में आएंगे। बाजार की दिशा तय होगी लिहाजा सुबह जल्दबाजी में पोजीशन न बनाएं । इस दिन बैंक, वित्तीय कंपनियों और मेटल के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। इस दौरान बाजार बंद होने से 8 मिनट पहले 3.22 पर चन्द्रमा शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में आ जाएंगे। इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें क्योंकि आखिरी कुछ मिनट में बाजार के रुख में बदलाव देखने को मिल सकता है।
16 अप्रैल को चन्द्रमा के उत्तर भाद्रपद के चौथे चरण में होने के कारण बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। चन्द्रमा के दोपहर 2 बजे बुध के रेवती नक्षत्र में आने के बाद बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान मेटल्स और बैंकिंग के अलावा आई.टी. सैक्टर में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
17 अप्रैल को चन्द्रमा मीन राशि में रेवती नक्षत्र में गोचर करेगा और बुध, मंगल और शनि के साथ चतुर्ग्रही योग में रहेगा। लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है लेकिन दोपहर 12.02 बजे चन्द्रमा के केतु के मेष राशि में अश्वनी नक्षत्र में आकर सूर्य के साथ नक्षत्र संबंध बनाने के बाद बाजार में सुधार हो सकता है। इस दौरान बैंकिंग, आई.टी. और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728