खाना खाते-खाते फोन… और अंदर ही अंदर बिगड़ रही सेहत- क्या आप भी कर रहे ये बड़ी गलती?

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 05:24 AM

phone calls while eating  and health deteriorating inside

आज के समय में बीमारियों का एक बड़ा कारण गलत खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल बन चुका है। अब लोग ऑनलाइन खाना मंगाते हैं और फोन स्क्रॉल करते हुए ही भोजन कर लेते हैं। इस वजह से खाना ठीक से नहीं खाया जाता और कई लोग जल्दी-जल्दी खाने की आदत भी अपना रहे हैं।

नेशनल डेस्कः आज के समय में बीमारियों का एक बड़ा कारण गलत खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल बन चुका है। अब लोग ऑनलाइन खाना मंगाते हैं और फोन स्क्रॉल करते हुए ही भोजन कर लेते हैं। इस वजह से खाना ठीक से नहीं खाया जाता और कई लोग जल्दी-जल्दी खाने की आदत भी अपना रहे हैं।

यह आदत धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। डॉक्टरों का मानना है कि खराब डाइट के साथ-साथ अब रोजमर्रा की ये आदतें भी बीमारियों का कारण बन रही हैं। दूसरी ओर, फास्ट फूड का सेवन बढ़ गया है और भोजन में फाइबर व प्रोटीन की कमी हो रही है, जिससे आंतों की सेहत खराब हो रही है।

फोन देखकर खाना—आंतों पर कैसे पड़ता है असर?
जब लोग फोन देखते हुए खाना खाते हैं, तो अक्सर वे भोजन को ठीक से चबाते नहीं हैं। इससे आंतों को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

आंतों की खराब सेहत के कारण:

  • माइक्रोबायोम में असंतुलन हो जाता है
  • इम्यूनिटी कमजोर पड़ती है
  • नींद पर भी असर पड़ता है

सोशल मीडिया के दौर में लोग फोन स्क्रॉल करते हुए खाना खाते हैं, जिससे उन्हें अच्छा तो लगता है, लेकिन पाचन तंत्र पर इसका बुरा असर पड़ता है।

खराब डाइट भी बढ़ा रही बीमारियां
Dr. Aijaz Ilmi, जो Pacific OneHealth में प्रिवेंटिव वेलनेस एवं मेटाबॉलिक डिजीज विभाग के हेड हैं, बताते हैं कि साल 2025 की एक रिसर्च के अनुसार लगभग 39% शहरी लोग कम फाइबर वाला आहार लेते हैं और 36% से अधिक लोग ज्यादा चीनी वाली चीजें खाते हैं।

ये आदतें अब कभी-कभार नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। खराब खानपान से शरीर में सूजन बढ़ती है, इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और पेट फूलना, दिन में थकान और रात में बेचैनी जैसी समस्याएं होती हैं। अक्सर लोग इन्हें सामान्य समस्या समझते हैं, जबकि विशेषज्ञ इन्हें आंतों की बिगड़ती सेहत के संकेत मानते हैं।

कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान?

  • बिना फोन देखे ध्यान से भोजन करें
  • डाइट में दाल, फल और मेवों को शामिल करें
  • मीठा कम खाएं
  • रोजाना एक्सरसाइज करें

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!