पति-पत्नी की जरा-सी चूक से IGI Airport पर पकड़ी गई थी पिस्तौल की खेप, मुख्य आरोपी की तलाश

Edited By Updated: 14 Jul, 2022 09:04 PM

pistol consignment caught igi airport due slight mistake husband and wife

IGI एयरपोर्ट पर 45 पिस्तौल के साथ शादी-शुदा जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। दोनों वियतनाम से टी-3 उतरे थे और इनके साथ इनकी दो साल की बेटी भी थी। कस्टम जांच में इन्हें पकड़ लिया गया।

नई दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर 45 पिस्तौल के साथ शादी-शुदा जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। दोनों वियतनाम से टी-3 उतरे थे और इनके साथ इनकी दो साल की बेटी भी थी। कस्टम जांच में इन्हें पकड़ लिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर जुबैर रियाज कामिली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 41 वर्षीय जगजीत सिंह और इनकी 32 वर्षीय पत्नी जसविंदर कौर हैं।

दोनों गुरुग्राम के रहने वाले हैं। कस्टम पूछताछ में जगजीत ने बताया कि 45 पिस्तौल से भरे दो बैग लेकर इसका बड़ा भाई मंजीत सिंह फ्रांस से आया था। टी-3 पर ये दोनों बैग उसने उन्हें दिए थे। पिस्तौल से भरे दोनों बैग देकर वह टी-3 से बाहर चला गया। यह सामान उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकालना था, लेकिन इससे पहले ही दोनों पकड़े गए। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पता लगा है कि ये लोग पिस्तौल दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों और प्रॉपर्टी डीलरों को बेचने वाले थे। इसके लिए उनकी कई लोगों से डील भी हो गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!