jio ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामाल, ₹2.76 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ी संपत्ति

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 04:39 PM

jio made investors wealthy on the very first day

शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। बुधवार को जियो का शेयर ₹1,419 पर पहुंच गया, जो ₹1,119 के IPO इश्यू प्राइस से ₹300 यानी 26.81 फीसदी अधिक है। इस तेजी से कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट

मुंबईः शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। बुधवार को जियो का शेयर ₹1,419 पर पहुंच गया, जो ₹1,119 के IPO इश्यू प्राइस से ₹300 यानी 26.81 फीसदी अधिक है। इस तेजी से कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट वैल्यू में करीब ₹2.76 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹13.07 लाख करोड़ पहुंच गया।

जियो के शेयर की शुरुआत भी शानदार रही। बुधवार सुबह यह ₹1,358 पर लिस्ट हुआ था, जो इश्यू प्राइस से 21.4 फीसदी ऊपर था। इसके बाद शेयर में और तेजी आई और भाव ₹1,419 तक पहुंच गया यानी लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले भी शेयर ₹61 या 4.49 फीसदी चढ़ गया। दिवाली से पहले ही जियो ने निवेशकों की दिवाली मना दी।

जियो के करीब 920.90 करोड़ पोस्ट-इश्यू शेयरों के आधार पर ₹1,119 के इश्यू प्राइस पर कंपनी की वैल्यूएशन लगभग ₹10.31 लाख करोड़ थी। शेयर का भाव ₹1,419 पहुंचने पर यह बढ़कर करीब ₹13.07 लाख करोड़ हो गई। इस तरह कुल बाजार मूल्य में करीब ₹2.76 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के कुल शेयरों की मार्केट वैल्यू में हुई बढ़त है।

पहले ही कारोबारी दिन जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब ₹15.67 लाख करोड़ के साथ पहले स्थान पर रही। जियो ₹13.07 लाख करोड़ के साथ दूसरे और भारती एयरटेल करीब ₹12.16 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर रही। HDFC बैंक करीब ₹10.57 लाख करोड़ के साथ चौथे और ICICI बैंक करीब ₹9.89 लाख करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर रहा। जियो की एंट्री के साथ टाटा समूह की प्रमुख IT कंपनी TCS टॉप-5 से बाहर हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!