Wipro का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली गिरावट के साथ 3,200.6 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 05:58 PM

wipro s q2 net profit sees a marginal decline standing at rs 3 200 6 crore

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं देने वाली कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.40 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,200.6 करोड़ रुपए रहा। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने बृहस्पतिवार को जुलाई-सितंबर, 2026 तिमाही के नतीजे

नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवाएं देने वाली कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.40 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,200.6 करोड़ रुपए रहा। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने बृहस्पतिवार को जुलाई-सितंबर, 2026 तिमाही के नतीजे की सूचना शेयर बाजार को दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 3,246.2 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

आलोच्य तिमाही में विप्रो का परिचालन राजस्व 9.1 प्रतिशत बढ़कर 24,752.7 करोड़ रुपए हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 22,697.3 करोड़ रुपए था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का लाभ 4.5 प्रतिशत गिर गया जबकि उसके राजस्व में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में आईटी सेवा खंड ने 261.15 करोड़ डॉलर का राजस्व कमाया जो जून तिमाही की तुलना में 0.1 प्रतिशत कम और सालाना आधार पर 0.3 प्रतिशत अधिक है। 

विप्रो ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर, 2026 तिमाही में उसे आईटी खंड से 257.1 करोड़ डॉलर से लेकर 262.5 करोड़ डॉलर का राजस्व मिलने की उम्मीद है। यह स्थिर मौद्रिक संदर्भ में तिमाही आधार पर 1.5 प्रतिशत की गिरावट से लेकर 0.5 प्रतिशत की बढ़त होगा। 

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक श्रीनि पलिया ने कहा, "हम रणनीतिक निवेश कर रहे हैं, जिनके नतीजे अब दिखने लगे हैं। इनसे नए बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत करने, नए ग्राहकों को जोड़ने और मौजूदा ग्राहकों के साथ संबंधों को विस्तार देने की हमारी क्षमता बढ़ रही है।" उन्होंने कहा कि परामर्श आधारित और कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित रणनीति से कंपनी को बड़े स्तर पर कारोबारी बदलाव से जुड़े अवसर तैयार करने में मदद मिल रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!