TVS मोटर का लाभ दूसरी तिमाही में 50% बढ़कर 1,194.51 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 06:25 PM

tvs motor s profit rises 50 to rs 1 194 51 crore in the second quarter

टीवीएस मोटर कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 1,194.51 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की परिचालन आय में भी 38.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में

नई दिल्लीः टीवीएस मोटर कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 1,194.51 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी की परिचालन आय में भी 38.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 795.48 करोड़ रुपए का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। 

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 19,474.44 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,051.22 करोड़ रुपए थी। टीवीएस मोटर कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान वाहनों की बिक्री में दहाई अंक की मजबूत वृद्धि से आय को समर्थन मिला। इस दौरान कंपनी की कुल दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। 

कंपनी की कुल दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर करीब 19.19 लाख इकाई हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 15.07 लाख इकाई थी। तिमाही के दौरान कंपनी ने टीवीएस अपाचे आरटीआर की नई श्रृंखला पेश की। टीवीएस रेडर को अफ्रीका में पेश किया गया, जबकि टीवीएस ऑर्बिटर और एनटॉर्क 150 ने श्रीलंका में शुरुआत की। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 38.9 प्रतिशत बढ़कर 17,776.83 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,801.67 करोड़ रुपए था। 

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने उपभोक्ता वित्त और इससे संबंधित कारोबार को अलग कंपनी में विभाजित करने की योजना को मंजूरी दे दी। इसके तहत एक अलग होल्डिंग कंपनी बनाई जाएगी। कंपनी के चेयरमैन सुदर्शन वेणु ने कहा कि इस नई संरचना से संबंधित कारोबार को अधिक रणनीतिक स्वतंत्रता मिलेगी और हितधारकों के लिए अतिरिक्त मूल्य सृजित करने में मदद मिलेगी।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!