Edited By Ramkesh,Updated: 15 Apr, 2026 03:12 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर का अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। प्रधानमंत्री ने राज्य के...
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा नेता सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर का अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। प्रधानमंत्री ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के शपथ लेने पर उन्हें भी बधाई दी।

बिहार में पहली बार बना बीजेपी का सीएम
बिहार के मुख्यमंत्री पद पर सबसे लंबे समय तक रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद, सम्राट चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले भाजपा से पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब भाजपा के किसी नेता ने मुख्यमंत्री पद संभाला है।
बिहार चौतरफा विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा
मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं! उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।
जनकल्याण के नित-नये मानक स्थापित करेगी बिहार सरकार
उन्होंने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी बधाई देते हुए लिखा, ''बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नयी दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नये मानक स्थापित करेगा।