इतिहास रचने वाली भाविनाबेन को पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- आपका जीवन प्रेरित देने वाला

Edited By Updated: 29 Aug, 2021 09:39 AM

pm modi congratulates bhavinaben who created history

भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो खेलों की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में एतिहासिक रजत पदक जीतने में सफल रही। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भाविना पटेल ने इतिहास रचा। वे रजत पदक...

नेशनल डेस्क:   भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो खेलों की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में एतिहासिक रजत पदक जीतने में सफल रही। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि भाविना पटेल ने इतिहास रचा। वे रजत पदक लेकर आईं हैं। उसके लिए बधाई। 

PunjabKesari
पीएम ने कहा कि भाविनाबेन का जीवन प्रेरित करने वाला है और अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा। चौंतीस साल की भाविनाबेन दो बार की स्वर्ण पदक विजेता झाउ के खिलाफ 19 मिनट में 7-11, 5-11, 6-11 से हार गई लेकिन भारत को मौजूदा पैरालंपिक खेलों का पहला पदक दिलाने में सफल रहीं।

PunjabKesari
 व्हीलचेयर पर बैठकर खेलने वाली भाविनाबेन को इस हफ्ते की शुरुआत में अपने पहले ग्रुप मैच में भी झाउ के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बीजिंग और लंदन में स्वर्ण पदक सहित पैरालंपिक में पांच पदक जीतने वाली झाउ के खिलाफ भाविनाबेन जूझती नजर आईं और अधिकतर समय वापसी करने की कोशिशों में लगी रहीं। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में भाविनाबेन ने रियो पैरालंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सर्बिया की बोरिस्लावा पेरिच रेंकोविच को हराकर पदक सुनिश्चित करते हुए इतिहास रचा था।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!