PM मोदी ने पूर्व CJI ए एम अहमदी के निधन पर जताया शोक, साल 1994 में बने थे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस

Edited By Updated: 03 Mar, 2023 06:29 PM

pm modi expressed grief over the death of former cji am ahmadi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अजीज मुशब्बर अहमदी के निधन पर शोक जताया तथा कहा कि उन्होंने न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अजीज मुशब्बर अहमदी के निधन पर शोक जताया तथा कहा कि उन्होंने न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने में उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। अहमदी का उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से बृहस्पतिवार को यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह 90 वर्ष के थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत के पूर्व चीफ जस्टिस ए एम अहमदी के निधन से दुखी हूं। उनका एक वकील और एक जज के रूप में प्रतिष्ठित करियर था। उन्होंने हमारी न्यायपालिका को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।'' जस्टिस अहमदी को दिसंबर, 1988 में न्यायाधीश के रूप में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था और उन्होंने 25 अक्टूबर, 1994 को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!