'जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा करता रहूंगा', खरगे के बयान पर PM मोदी का पलटवार

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 02:30 PM

i will serve the public until the final moment of my life pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे। मोदी का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ''मोदी का बाप भी जाएगा।''

भीलड़ीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक देश की जनता की सेवा करते रहेंगे। मोदी का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ''मोदी का बाप भी जाएगा।''

प्रधानमंत्री गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' का उद्घाटन करने और 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने कहा, ''जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में ही जुटा रहूंगा।'' विपक्ष पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें देश पर संकट आने पर खुशी होती है। मोदी ने कहा, ''ईरान युद्ध के बाद उन्होंने अफवाहें फैलाईं कि किसानों को खाद नहीं मिलेगी और लोगों को एलपीजी नहीं मिलेगी क्योंकि वे मोदी को बदनाम करना चाहते थे।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण को प्राथमिकता दी है और उन्हें सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा, ''वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उर्वरकों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई, लेकिन हमारी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया।'' उन्होंने बताया कि सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत छोटे किसानों को 4.5 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!