पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीजल बचाने लिए ...अभियान का ऐलान किया

Edited By Updated: 14 May, 2026 05:51 PM

pm modi s appeal has shown results the delhi government has announced a campaig

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए 'मेरा भारत मेरा योगदान' अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार के अधिकारी हफ्ते में दो दिन घर से काम करेंगे। गुप्ता ने यहां पत्रकारों से कहा ''प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए 'मेरा भारत मेरा योगदान' अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार के अधिकारी हफ्ते में दो दिन घर से काम करेंगे। गुप्ता ने यहां पत्रकारों से कहा ''प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि वैश्विक अनिश्चितता के समय हर नागरिक अपनी जीवनशैली में छोटे बदलाव करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करे और इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार इस अपील को 90 दिनों के जन-अभियान में बदलेगी।

'मेरा भारत मेरा योगदान' 
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 'मेरा भारत मेरा योगदान' अभियान चलाएगी जिसके तहत पेट्रोल डीजल बचाने और मितव्ययिता के कई कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के अधिकारी हफ्ते में दो दिन घर से काम करेंगे और निजी क्षेत्र को दो दिन घर से काम करने का परामर्श जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा ''यह वहां होगा जहाँ काम ऑनलाइन हो सकता है और श्रम विभाग इसकी निगरानी करेगा।

सोमवार को 'मंडे मेट्रो' मनाएंगे
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और वह खुद भी इसे लेकर कंपनी प्रबंधन से बात करेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अधिकारियों के तेल कोटे में भी 20 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री और अधिकारी हर सोमवार को 'मंडे मेट्रो' मनाएंगे और दफ्तर आने जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे। गुप्ता ने दिल्ली वालों से अपील की कि वे हफ्ते में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाएं, उस दिन अपने निजी वाहन का उपयोग न करें और मेट्रो तथा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

एक साल तक कोई आधिकारिक विदेश यात्रा नही करेंगे अधिकारी 
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार नए पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, हाइब्रिड गाड़ियों की अगले छह महीने तक कोई खरीद नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्टर से माल की ढुलाई ट्रकों के बजाय ट्रेनों से करने की भी अपील की ताकि डीजल बचाया जा सके। गुप्ता ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी अगले एक साल तक कोई आधिकारिक विदेश यात्रा नही करेंगे। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!