हॉकी टीम की जीत पर झलकी पीएम मोदी की खुशी, बोले- 'ये जीत खास है क्योंकि...'

Edited By Updated: 08 Sep, 2025 02:22 PM

pm modi s happiness reflected on the victory of hockey team

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी एशिया कप 2025 का टाइटल जीत लिया है। यह मुकाबला बीते दिन बिहार के राजगीर में हुआ। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर यह गौरव हासिल किया।

नेशनल डेस्क: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी एशिया कप 2025 का टाइटल जीत लिया है। यह मुकाबला बीते दिन बिहार के राजगीर में हुआ। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर यह गौरव हासिल किया। भारतीय टीम ने 8 साल के लंबे इंतजार के बाद यह खिताब अपने नाम किया है। इस शानदार जीत पर पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीम को बधाई दी है।

<

>

पीएम मोदी ने बताया 'खास' जीत

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत इसलिए और भी खास है, क्योंकि टीम ने पिछली चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है। उन्होंने इस जीत को भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण बताया। प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार और वहां की जनता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राजगीर ने इस शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करके खुद को एक जीवंत खेल केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

सीएम नीतीश ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। सीएम ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हॉकी इंडिया, बिहार के खेल विभाग और बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

टूर्नामेंट का आयोजन

हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी सह बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ था। इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमों ने हिस्सा लिया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!