PM मोदी आज कॉमनवेल्थ गेम्स के पदकवीरों से करेंगे मुलाकात, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Updated: 13 Aug, 2022 04:36 AM

pm modi to meet medalists of commonwealth games today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेकर लौटे भारतीय दल से शनिवार को मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल-2022 में

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेकर लौटे भारतीय दल से शनिवार को मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल-2022 में हिस्सा लेकर लौटे भारतीय दल से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे अपने आवास पर मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हूं। खेलों में हमारे एथलीटों की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है।'' 

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें- 
PunjabKesari
RSS ने अपने सोशल मीडिया खातों की ‘प्रोफाइल' तस्वीर बदलकर तिरंगा लगाया 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीरों पर अपने पारंपरिक भगवा झंडे के स्थान पर तिरंगे का चित्र लगाया। देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। ऐसे में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों पर अपनी ‘प्रोफाइल' तस्वीर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। 

मालदीप जा रही 'गो फर्स्ट' फ्लाइट की कोयंबटूर में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 92 यात्री
विमानन कंपनी ‘गो फर्स्ट' के एक विमान को गलत ‘स्मोक अलार्म' (धुआं संबंधी चेतावनी) के कारण शुक्रवार को उड़ान के बीच कोयंबटूर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बेंगलुरु से माले जा रहे इस विमान में 92 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि विमान के दोनों इंजन कथित रूप से गर्म हो गए थे, इसलिए ‘स्मोक अलार्म' सक्रिय हो गया। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों ने इंजनों की पड़ताल करने के बाद बताया कि अलार्म में कुछ गड़बड़ी थी और विमान उड़ान भरने के लिए बिलकुल सही स्थिति में है। 

सीएम केजरीवाल सिर्फ एक चुनावी मधुमक्खी, विज्ञापन के लिए खर्च कर दिए 19 करोड़ रुपये: संबित पात्रा 
 भारतीय जनता पार्टी ने आप सरकार को घेरते हुए एक बड़ा आरोप लगाया। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि AAP सरकार ने छात्रों के लिए 20 लाख रुपये के ऋण के विज्ञापन के लिए 19 करोड़ रुपये खर्च किए।  साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ दो छात्रों को कर्ज दिया गया। उन्होंने दिल्ली सीएम केजरीवाल को कहा कि "वह सिर्फ एक चुनावी मधुमक्खी हैं। 

15 अगस्त से पहले नाकाम हुई बड़ी साजिश: दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 2 हजार कारतूस, 6 लोग गिरफ्तार 
स्वतंत्रता दिवस से तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने पूर्वी जिले से करीब दो हज़ार कारतूस बरामद किए और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) विक्रमजीत सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है, हालांकि उन्होंने आतंकी पहलू से इनकार नहीं किया। आयुक्त के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से दो की पहचान राशिद और अजमल के तौर पर की गई है। 

युवा बनाएंगे भारत को दुनिया की महाशक्ति, देश को यही आगे लेकर जाएंगेः अनुराग ठाकुर 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हाल के दिनों में खेलों की दुनिया में युवाओं ने देश को गौरवान्वित करने वाला प्रदर्शन किया है। इससे देश का पूरी दुनिया में नाम हुआ है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि आगे आने वाले दिनों में भारत खेलों की बड़ी महाशक्ति बनेगा। केंद्रीय मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम इंडिया@2047 में यह बातें कहीं। इस कार्यक्रम में हाल ही में खेलों की दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!