Edited By Radhika,Updated: 28 Feb, 2026 01:26 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में विकास का महाकुंभ सजाते हुए 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की 'डबल इंजन' सरकार के दो साल के सफल कार्यकाल की सराहना की और कहा...
नेशनल डेस्क: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में विकास का महाकुंभ सजाते हुए 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की 'डबल इंजन' सरकार के दो साल के सफल कार्यकाल की सराहना की और कहा कि राजस्थान अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
<
>
प्रमुख घोषणाएं और विकास कार्य
अजमेर की इस जनसभा में पीएम मोदी ने शहरी विकास, पेयजल, सड़क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई योजनाओं को हरी झंडी दिखाई।
-
युवाओं को रोजगार: कार्यक्रम के दौरान 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पीएम ने पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब पेपर लीक और भ्रष्टाचार का दौर खत्म हो चुका है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।
-
देशव्यापी स्वास्थ्य अभियान: पीएम मोदी ने अजमेर की वीरांगनाओं की धरती से बेटियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान (सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए) की देशव्यापी शुरुआत की।
-
इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार: बांदीकुई-जयपुर 4-लेन एक्सप्रेसवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के महत्वपूर्ण खंडों का उद्घाटन किया गया। साथ ही जोधपुर में एलिवेटेड रोड का शिलान्यास भी हुआ।
-
ऊर्जा और जल शक्ति: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई ग्रिड सब-स्टेशनों का उद्घाटन किया गया और पूर्वी राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।
इजरायल दौरे और शौर्य का जिक्र
हाल ही में इजरायल की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री ने वहां राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के सम्मान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इजरायली संसद में भी राजस्थान के वीरों के शौर्य को गर्व के साथ याद किया जाता है।