पति का अंतिम संस्कार करने के लिए बेटों को 4 हजार में रख दिया गिरवी

Edited By Updated: 21 Feb, 2016 09:05 AM

poor mother mortgage to her children

गरीबी में कोई कितना मजबूर हो सकता है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पति के अंतिम संस्कार के लिए एक मां ने अपने अपने दो बच्चों को गिरवी रख दिया।

रांची: गरीबी में कोई कितना मजबूर हो सकता है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पति के अंतिम संस्कार के लिए एक मां ने अपने अपने दो बच्चों को गिरवी रख दिया। महिला के चार बच्चे हैं जिनमें से उसने दो को एक महीने के लिए गिरवी रक दिया। घटना राजधानी रांची से लगभग 215 किमी दूर जैंतगढ़ के गोधूली गांव की है, जहां रहने वाले वाले रामू की बीमारी के चलते मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी सावित्री और चार बच्चों को छोड़ गया।
 

परिवार इतना गरीब है कि मृतक की पत्नी के पास पति का दाह संस्कार करने के लिए एक पैसा भी नहीं था। घर में पति की लाश पड़ी थी। सावित्री ने दिल पर पत्थर रख पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति को अपने बच्चों को महज चार हजार में गिरवी रख दिया। पैसा मिल जाने का बाद सावित्री ने अपने पति का क्रियाकर्म किया। बच्चों की गिरवी रखने की बात गांव से निकलकर शहर तक जा पहुंची। मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में भी आ गया है। यह मामला हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!