पुर्तगाल का सपना बना खौफनाक, गुजरात का परिवार लीबिया में अगवा, एजेंट ने मांगी दो करोड़ की फिरौती

Edited By Updated: 13 Dec, 2025 10:09 PM

portugal dream turns into a nightmare gujarat family kidnapped in libya

गुजरात के मेहसाणा जिले के एक दंपती और उनकी तीन वर्षीय बेटी को कथित तौर पर लीबिया में दो करोड़ रुपये की फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया। वे पुर्तगाल जाने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः गुजरात के मेहसाणा जिले के एक दंपती और उनकी तीन वर्षीय बेटी को कथित तौर पर लीबिया में दो करोड़ रुपये की फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया। वे पुर्तगाल जाने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु सोलंकी ने कहा कि किस्मत सिंह चावड़ा, उनकी पत्नी हीनाबेन और बेटी देवांशी का पुर्तगाल जाते समय भूमध्य सागर की सीमा से लगे उत्तरी अफ्रीकी देश में अपहरण कर लिया गया। पुर्तगाल में चावड़ा के भाई रहते हैं। 

उन्होंने बताया कि जिले के बादलपुरा गांव निवासी यह परिवार यूरोपीय देश में बसने की योजना के साथ पुर्तगाल स्थित एजेंट की मदद से यात्रा कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि मेहसाणा जिलाधिकारी एस.के. प्रजापति को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। सोलंकी ने बताया कि परिवार 29 नवंबर को अहमदाबाद से उड़ान के जरिए दुबई के लिए रवाना हुआ। 

वहां से उन्हें लीबिया के बेनगाजी शहर ले जाया गया, जहां उनका अपहरण कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने मेहसाणा में परिवार के रिश्तेदारों से संपर्क कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। प्रजापति ने कहा कि चावड़ा के परिजनों ने शुक्रवार को उनसे संपर्क किया और उन्होंने राज्य सरकार तथा विदेश मंत्रालय को इस बारे में सूचित किया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!