कौन है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'Burj Khalifa' का असली मालिक? जानिए हर साल कितनी होती है कमाई?

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 12:18 PM

who is the real owner of the world s tallest building the burj khalifa

दुनिया की सबसे ऊंची और आलीशान इमारत 'बुर्ज खलीफा' का नाम किसने नहीं सुना होगा? आसमान को छूती इस गगनचुंबी इमारत को देखने के लिए दुनिया भर से लोग दुबई पहुंचते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार इस विशाल इमारत का असली मालिक कौन है?

Owner of Burj Khalifa : दुनिया की सबसे ऊंची और आलीशान इमारत 'बुर्ज खलीफा' का नाम किसने नहीं सुना होगा? आसमान को छूती इस गगनचुंबी इमारत को देखने के लिए दुनिया भर से लोग दुबई पहुंचते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार इस विशाल इमारत का असली मालिक कौन है? इसे बनाने में कितने पैसे खर्च हुए थे और यह हर साल कितनी कमाई करती है? आइए जानते हैं...

किसके पास है बुर्ज खलीफा का मालिकाना हक? 

बुर्ज खलीफा का मुख्य मालिकाना हक दुबई की सबसे बड़ी और मशहूर रियल एस्टेट कंपनी Emaar Properties के पास है। इस कंपनी की शुरुआत साल 1997 में हुई थी और इसके चेयरमैन मोहम्मद अलब्बार (Mohamed Alabbar) हैं। हालांकि पूरी इमारत का मूल ढांचा इमार प्रॉपर्टीज का है लेकिन इसके अंदर बने कई लग्जरी अपार्टमेंट्स और कमर्शियल ऑफिस स्पेस को दुनिया भर के बड़े बिजनेसमैन और अमीर लोगों ने खरीद रखा है। इसलिए वे अपने-अपने हिस्से के व्यक्तिगत मालिक हैं।

PunjabKesari

शुरुआत में क्या था इस टावर का नाम?

शुरुआत में इस टावर का नाम 'बुर्ज दुबई' रखा गया था लेकिन साल 2010 में इसके उद्घाटन के समय इसका नाम बदलकर 'बुर्ज खलीफा' कर दिया गया। यह नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तत्कालीन राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के सम्मान में रखा गया था।

यह भी पढ़ें: मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 झुलसे

PunjabKesari

सिर्फ 6 साल में बनकर हुई तैयार

आजकल जहां एक आम 20 मंजिला इमारत बनने में 7 से 8 साल लग जाते हैं, वहीं 828 मीटर ऊंचे और 163 मंजिलों वाले बुर्ज खलीफा को महज 6 साल में बनाकर खड़ा कर दिया गया था। इसका निर्माण कार्य साल 2004 में शुरू हुआ था और 2010 में इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया। इसे बनाने में लगभग 1.5 अरब डॉलर (यानी 1.5 Billion Dollars) की भारी-भरकम लागत आई थी।

PunjabKesari

ध्यान रहे इसमें सिर्फ टावर बनाने का खर्च शामिल है आसपास की जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर की कीमत अलग है। इसके निर्माण में एक साथ करीब 12,000 मजदूरों ने दिन-रात काम किया था। इसे सैमसंग Samsung C&T, एराबटेक Arabtec और बेसिक्स Besix जैसी कंपनियों ने मिलकर बनाया जबकि इसका शानदार डिजाइन आर्किटेक्ट एड्रियन स्मिथ ने तैयार किया था।

यह भी पढ़ें: झारखंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 1 गंभीर

ऐसे होती है अरबों की कमाई

बुर्ज खलीफा की सबसे ज्यादा कमाई इसके ऑब्जर्वेशन डेक से होती है जहां से लोग खड़े होकर पूरे दुबई का खूबसूरत नजारा देखते हैं। यहां हर साल करीब 1.7 करोड़ पर्यटक (Tourists) आते हैं। यहां एंट्री की न्यूनतम टिकट लगभग 37 डॉलर है। केवल इस टिकट की बिक्री से ही सालाना करीब 62.1 करोड़ डॉलर की कमाई हो जाती है।

PunjabKesari

इसके अलावा इमारत के अंदर मौजूद मशहूर 'अरमानी होटल' (Armani Hotel), आलीशान फ्लैटों से मिलने वाला किराया और वीआईपी कॉर्पोरेट ऑफिसों से भी करोड़ों डॉलर की इनकम होती है। टिकट बिक्री के अलावा अन्य माध्यमों से यह टावर हर साल करीब 15 करोड़ से 40 करोड़ डॉलर तक कमा लेता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!