अमारा पार्टनर्स ने IPO-पूर्व चरण में करमतारा इंजीनियरिंग में 75 करोड़ रुपए का किया निवेश

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 12:14 PM

amara partners invests 75 crore in karmatara engineering at the pre ipo stage

निजी इक्विटी कंपनी अमारा पार्टनर्स ने बिजली पारेषण क्षेत्र की कंपनी करमतारा इंजीनियरिंग के आईपीओ-पूर्व चरण में लगभग 75 करोड़ रुपए का निवेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। करमतारा इंजीनियरिंग घरेलू एवं विदेशी बाजारों के लिए पारेषण लाइन...

नई दिल्लीः निजी इक्विटी कंपनी अमारा पार्टनर्स ने बिजली पारेषण क्षेत्र की कंपनी करमतारा इंजीनियरिंग के आईपीओ-पूर्व चरण में लगभग 75 करोड़ रुपए का निवेश किया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। करमतारा इंजीनियरिंग घरेलू एवं विदेशी बाजारों के लिए पारेषण लाइन टावर, सौर ढांचे तथा ट्रैकर कलपुर्जों, पवन ऊर्जा ढांचों, संरचनात्मक इस्पात 'प्रोफाइल' और 'फास्टनर' सहित विभिन्न इंजीनियरिंग इस्पात उत्पादों का विनिर्माण करती है। 

करमतारा इंजीनियरिंग ने सार्वजनिक घोषणा में कहा कि उसने छह जुलाई को अमारा पार्टनर्स ग्रोथ फंड-1 को 310 रुपए प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 24,19,355 अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय तरजीही शेयर (सीसीपीएस) आवंटित किए हैं, जिससे 75 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। आईपीओ-पूर्व निवेश के बाद, सेबी के नियमों के अनुरूप प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में नए शेयर के निर्गम का आकार समान राशि से घटा दिया जाएगा। कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है और वह अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की दिशा में आगे बढ़ रही है।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!