राष्ट्रपति मुर्मू 28 फरवरी को चार दिवसीय ओडिशा दौरे पर जाएंगी, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिंसा

Edited By Updated: 22 Feb, 2024 10:58 PM

president murmu will go on a four day visit to odisha on february 28

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी से ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज, क्योंझर, गंजम, खुर्दा और संबलपुर सहित कई जिलों में विभिन्न...

भुवनेश्वरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी से ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज, क्योंझर, गंजम, खुर्दा और संबलपुर सहित कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को राष्ट्रपति मयूरभंज जाएंगी, जहां उनका रायरंगपुर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने और अन्य का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। 

सूत्रों के मुताबिक 29 फरवरी को वह धरणीधर विश्वविद्यालय में आदिवासियों पर एक राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का उद्घाटन करने के लिए क्योंझर जाने से पहले मयूरभंज स्थित किचकेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। उसी दिन शाम को वह भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और शहर के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। 

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू एक मार्च को गंजम जिले के बेहरामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वह दो मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी के लिए मुख्य सचिव पीके जेना की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!