प्रधानमंत्री मोदी ने छठ की दीं  शुभकामनाएं, पोस्ट कर लिखा- सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन…

Edited By Updated: 25 Oct, 2025 10:51 AM

prime minister modi extended greetings on chhath

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। छठ पूजा के मौके पर सूर्य देवता की उपासना की जाती है और यह पूरे देश, विशेष तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच...

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। छठ पूजा के मौके पर सूर्य देवता की उपासना की जाती है और यह पूरे देश, विशेष तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है।

बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन।'' मोदी ने मशहूर गायक शारदा सिन्हा का एक गाना भी साझा किया, जिनके दिल को छू लेने वाले गानों से त्योहार का जोश और बढ़ जाता है। मोदी ने कहा कि वह शुक्रवार को बेगूसराय में थे, जिस जगह से सिन्हा का एक आत्मीय रिश्ता था। मोदी ने कहा, ‘‘हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है। इस पावन अवसर पर छठ के घाटों पर जो दृश्य दिखाई देता है, उसमें पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की अद्भुत प्रेरणा होती है।

<

>

छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर बहुत गहरा प्रभाव रहा।'' उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व के कोने कोने में छठ को संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशी परिवार, इसकी परंपराओं में पूरी आत्मीयता से सम्मिलित होते हैं। मेरी कामना है कि छठी मइया सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।'' उन्होंने कहा, ‘‘छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का एक अनूठा संगम है। इसमें जहां अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है, वहीं प्रसाद में भी प्रकृति के विविध रंग समाहित होते हैं। छठ पूजा के गीत और धुनों में भी भक्ति और प्रकृति का अद्भुत भाव भरा होता है।''

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सौभाग्य है कि कल ही, मुझे बेगूसराय जाने का अवसर मिला था। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी का बेगूसराय से आत्मीय रिश्ता रहा है। शारदा सिन्हा जी और बिहार के कई लोक कलाकारों ने अपने गीतों से, छठ के उत्सव को एक अलग भाव से जोड़ा है।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!