Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Dec, 2025 10:10 AM

ब्रिटेन की 30 वर्षीय चार्ली मिल अपनी 6.5 फीट लंबाई और मॉडलिंग करियर के लिए जानी जाती हैं। वे हर महीने लगभग ₹72 लाख कमाती हैं और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला अनुभव सामने आया, जब उन्हें सार्वजनिक टॉयलेट से धक्के मारकर...
इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन की 30 वर्षीय चार्ली मिल अपनी 6.5 फीट लंबाई और मॉडलिंग करियर के लिए जानी जाती हैं। वे हर महीने लगभग ₹72 लाख कमाती हैं और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला अनुभव सामने आया, जब उन्हें सार्वजनिक टॉयलेट से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया, क्योंकि लोग उन्हें गलती से पुरुष समझ बैठे। चार्ली की कहानी दिखाती है कि सफलता और चमक-दमक के पीछे भी असली जिंदगी में चुनौतियां और अपमान मौजूद हैं।
लंबाई बनी करियर का आधार
चार्ली मिल एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हैं। उनकी लंबाई और कद-काठी ने उन्हें सोशल मीडिया और मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान दिलाई। चार्ली हर महीने लगभग ₹72 लाख से अधिक की कमाई करती हैं। कई लोग उन्हें ‘जायंटेस (Giantess)’ के रूप में देखते हैं और कई पुरुष उनके साथ समय बिताने या उन्हें उठाने के लिए 600 पाउंड प्रति घंटा (लगभग ₹72,000+) खर्च करने को तैयार रहते हैं।
लेकिन इस चमक-दमक के पीछे छुपा है एक कड़वा सच। लंबाई के कारण चार्ली को अक्सर सार्वजनिक शौचालयों से बाहर धक्का दिया जाता है, क्योंकि लोग उन्हें गलती से पुरुष समझ लेते हैं। चार्ली ने इस अनुभव को साझा करते हुए बताया, “हर बार जब ऐसा होता है, तो यह मेरे लिए अपमान और गहरा सदमा लेकर आता है। सिर्फ मेरी लंबाई देखकर लोग मेरी पहचान पर सवाल उठाते हैं। यह अनुभव निजी और असहज होता है।”
लंबाई का सफर और संघर्ष
चार्ली ने महज 14 साल की उम्र में 6 फीट 5 इंच लंबाई हासिल कर ली थी। स्कूल के दिनों में यह उन्हें बुलिंग और तंग करने का कारण बना। इतनी परेशानियों के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और काम करना शुरू कर दिया। साल 2020 तक वे डेब्ट कलेक्शन (कर्ज वसूली) का काम करती थीं। लेकिन फिर उन्होंने अपनी लंबाई को ही अपनी ताकत बनाकर फुल-टाइम मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। आज चार्ली उन महिलाओं में शामिल हैं जिनके हाथ सबसे बड़े हैं, और वे दुनिया में तीसरे स्थान पर आती हैं। सफलता के बावजूद चार्ली कहती हैं कि समाज में अपनी जगह बनाना आसान नहीं है। लोग उन्हें अक्सर घूरते हैं, जिससे उन्हें असहज महसूस होता है।
डेटिंग और सामाजिक दबाव
डेटिंग के मामले में भी चार्ली को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई पुरुष उनकी लंबाई देखकर डर जाते थे। चार्ली बताती हैं, “मुझ पर हमेशा यह सामाजिक दबाव रहता था कि मैं खुद को ‘छोटा’ दिखाऊं, ताकि दूसरों को असहज न लगे। लेकिन अब मैंने इसे अपनी ताकत में बदल लिया है।”