नशे के खिलाफ जनजागरण ही पंजाब को बचाने का सबसे बड़ा अभियान : तरुण चुघ

Edited By Updated: 24 May, 2026 10:23 PM

public awareness against drug abuse is th biggest campaign to save punjab chugh

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के मार्गदर्शन में आज केंद्रीय विधानसभा, अमृतसर में पंजाब को नशा मुक्त बनाने हेतु एक व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई।

अमृतसरः भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के मार्गदर्शन में आज केंद्रीय विधानसभा, अमृतसर में पंजाब को नशा मुक्त बनाने हेतु एक व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत लोगों को दूध, दही, लस्सी और देसी घी वितरित कर पंजाब की गौरवशाली संस्कृति, स्वस्थ परंपराओं और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
PunjabKesari
इस अवसर पर तरुण चुग ने कहा कि पंजाब की मिट्टी वीरों, किसानों, गुरुओं और मेहनतकश लोगों की पहचान रही है। यह धरती दूध, दही, लस्सी और देसी घी की संस्कृति वाली धरती है, लेकिन दुर्भाग्यवश पिछली सरकारों की गलत नीतियों और राजनीतिक स्वार्थों ने पंजाब को नशे के दलदल में धकेलने का काम किया। आज हजारों परिवार नशे की वजह से टूट रहे हैं, माताओं की गोद सूनी हो रही है और युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
PunjabKesari
तरुण चुग ने कहा कि भाजपा पंजाब की युवा शक्ति को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की आत्मा और आने वाली पीढ़ियों को बचाने का अभियान है। पंजाब की पहचान गुरुओं की शिक्षाओं, खेतों की खुशहाली, खेल संस्कृति और युवाओं की ऊर्जा से है, न कि नशे से।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रोजगार, खेल, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन पंजाब में नशे का फैलता जाल गंभीर चिंता का विषय है। भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और युवाओं को बचाने का कार्य कर रही है।

चुग ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक, सामाजिक संगठन, धार्मिक संस्थाएं और युवाओं को इस लड़ाई में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब का हर गांव, हर गली और हर घर नशा मुक्त नहीं होगा, तब तक भाजपा का यह जनजागरण अभियान निरंतर चलता रहेगा।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे खेल, शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे आएं तथा नशे को पूरी तरह “ना” कहें। उन्होंने कहा कि पंजाब की असली ताकत उसकी मेहनतकश और ऊर्जावान युवा पीढ़ी है और भाजपा इस शक्ति को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!