मिशन 2047 का खाका तैयार: PM मोदी की 4.5 घंटे लंबी 'मैराथन' बैठक; मंत्रियों को दिया 'भविष्य पर फोकस' करने का मंत्र

Edited By Updated: 22 May, 2026 12:45 AM

mission 2047 blueprint ready pm modi s 4 5 hour marathon meeting with ministers

देश की राजधानी के 'सेवा तीर्थ' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक करीब साढ़े चार घंटे तक चली। इस उच्चस्तरीय बैठक में सरकार के प्रमुख एजेंडे, आगामी बड़े सुधारों (रिफॉर्म्स) और आने वाले वर्षों के...

नई दिल्ली: देश की राजधानी के 'सेवा तीर्थ' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक करीब साढ़े चार घंटे तक चली। इस उच्चस्तरीय बैठक में सरकार के प्रमुख एजेंडे, आगामी बड़े सुधारों (रिफॉर्म्स) और आने वाले वर्षों के विजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

2047 महज नारा नहीं, सरकार की प्रतिबद्धता
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि 'विकसित भारत 2047' सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि यह सरकार की अटूट प्रतिबद्धता है। उन्होंने सभी मंत्रालयों को निर्देश दिए कि वे अपने काम और योजनाओं को 2047 के विजन के अनुरूप तैयार करें। बैठक के दौरान पीएम ने कहा, "जो हो गया, उसे पीछे छोड़िए, अब भविष्य पर फोकस कीजिए"।

'Ease of Living' और संरचनात्मक सुधारों पर जोर
बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु 'Ease of Living' (आम लोगों के जीवन को आसान बनाना) और संरचनात्मक सुधार (Structural Reforms) रहा। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि हर मंत्रालय का काम जनता के हित को सबसे ऊपर रखकर होना चाहिए और सरकार का एकमात्र मकसद लोगों के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।

'कम दखल, ज्यादा मदद': मिनिमम गवर्नमेंट का मंत्र
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' की दिशा में अहम संकेत देते हुए कहा कि सरकार को लोगों के जीवन में अनावश्यक दखल नहीं देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां जरूरत हो, वहां सही समय पर मदद और सुधार सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

फाइलों में देरी पर पीएम का सख्त रुख
बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रालयों ने अपनी योजनाओं पर प्रेजेंटेशन दिया। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों और मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए कि फाइलों का निपटारा तेजी से हो और किसी भी स्तर पर अनावश्यक नौकरशाही अड़चनें न आएं। उन्होंने मंत्रियों से उपलब्ध समय में अधिकतम उत्पादकता (Productivity) हासिल करने को कहा।

विदेश नीति पर जयशंकर ने दी जानकारी
बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री की हालिया 5 देशों की यात्रा के बारे में मंत्रिपरिषद को विस्तार से ब्रीफिंग दी। उन्होंने इस यात्रा के रणनीतिक महत्व और भारत के वैश्विक प्रभाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!