क्वारंटीन में मिले दुखद समाचारों से क्षुब्ध हूं, देश के लिए कुछ करो सरकार: राहुल गांधी

Edited By Updated: 22 Apr, 2021 03:04 PM

rahul gandhi modi government corona situation

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी के पुत्र और दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके वालिया की कोरोना से निधन की खबर पर गहरा शोक व्यक्त करते किया। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन में रहते हुए मिल...

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी  के नेता सीताराम येचुरी के पुत्र और दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके वालिया की कोरोना से निधन की खबर पर गहरा शोक व्यक्त करते किया। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन में रहते हुए मिल रहे दु:खद समाचारों से बहुत क्षुब्ध हूं।

PunjabKesari
राहुल गांधी ने येचुरी के पुत्र आशीष के निधन पर परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उम्मीद जताई कि भगवान उन्हें यह विपत्ति सहन करने की क्षमता प्रदान करेंगे।  उन्होंने कांग्रेस नेता एके वालिया के निधन पर भी गहरा शोक जताया और कहा कि वह सामाजिक सरोकारों से जुड़े पार्टी के    महत्वपूर्ण नेता थे। उन्होंने डॉक्टर वालिया के परिवार के सदस्यों और उनके मित्रो के प्रति संवेदना व्यक्त की।


पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद क्वारन्टीन में चल रहे  कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि घर पर क्वॉरंटीन हूं और लगातार दुखद समाचार आ रहे हैं। भारत में संकट सिर्फ कोरोना नहीं, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां हैं। झूठे उत्सव एवं खोखले भाषण नहीं, देश को समाधान दो।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!