यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले महीने इस राज्य से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें कैंसिल, जानिए आखिर क्या है वजह?

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 11:15 AM

railway alert kanpur ganga bridge repairs will halt traffic for 40 days

उत्तर प्रदेश में रेल यात्रा करने वालों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। कानपुर के पास गंगा नदी पर बने महत्वपूर्ण रेलवे पुल की मजबूती और सुरक्षा के लिए मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। 2 अप्रैल से शुरू होने वाला यह मेगा ब्लॉक करीब 40 दिनों तक चलेगा। इस...

Trains Cancelled : उत्तर प्रदेश में रेल यात्रा करने वालों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। कानपुर के पास गंगा नदी पर बने महत्वपूर्ण रेलवे पुल की मजबूती और सुरक्षा के लिए मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। 2 अप्रैल से शुरू होने वाला यह मेगा ब्लॉक करीब 40 दिनों तक चलेगा। इस दौरान लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर चलने वाली कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे वहीं कई वीआईपी ट्रेनों को अपना रास्ता बदलना पड़ेगा।

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गंगा नदी पर बना यह पुल सामरिक और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम है। इसकी नियमित मेंटेनेंस और मजबूती बनाए रखने के लिए यह ब्लॉक अनिवार्य है। मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर ट्रेनों का लोड कम रखने के लिए कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द (Cancel) करने और कुछ को डायवर्ट (Divert) करने का निर्णय लिया गया है।

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

अगर आप रोजमर्रा के सफर के लिए मेमू या पैसेंजर ट्रेनों का सहारा लेते हैं तो यह लिस्ट आपके लिए है:

यह भी पढ़ें: Matrimonial Site पर मुलाकात के बाद हुआ प्यार, फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच बने संबंध, जिसके बाद...

डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट

लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनों को अब कानपुर-लखनऊ के मुख्य मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा जिससे उनके समय में बदलाव हो सकता है:

  1. नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12004)

  2. बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563)

  3. डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02423)

  4. कोटा-पटना एक्सप्रेस (13237)

  5. पनवेल-गोरखपुर, ओखा-गोरखपुर और यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस

  6. एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (12143)

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे का कहना है कि काम पूरा होते ही सभी ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। तब तक यात्री NTES ऐप या 139 पर अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति जांचने के बाद ही घर से निकलें। रूट डायवर्जन की वजह से इन ट्रेनों के पहुंचने के समय में 1 से 3 घंटे की देरी हो सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!