दिल्ली-NCR में सुबह से हो रही बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल...येलो अलर्ट जारी

Edited By Updated: 03 Feb, 2022 09:32 AM

rain in delhi ncr since morning again increased cold

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण गुरुवार सुबह से दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश ने एक बार फिर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।

नेशनल डेस्क: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण गुरुवार सुबह से दिल्ली- एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश ने एक बार फिर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ ही ही मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमानजताया है जिससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 19 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

 

दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में सुबह से हो रही बारिश
दिल्ली-एनसीआर में सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली- एनसीआर (हिंडन, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम) के अलग-अलग स्थानों के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। वहीं पंजाब में भी तड़के सुबह से बारिश हो रही है। 

 

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी हिमपात तथा बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है । पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने आज हिमाचल में हिमपात और बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने भी पर्यटकों और अन्य लोगों को आगाह किया है।  

 

उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम खासा बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भारी से लेकर बहुत अधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जैसे जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। 

 

जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
कश्मीर के कई जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हुई। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में बादलों के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से घाटी में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने गुरुवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इसके साथ 4 और 6 फरवरी को भी मौसम खराब हो सकता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!