सर्जरी के बाद SDM प्रियंका बिश्नोई की मौत! परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Edited By Updated: 19 Sep, 2024 11:23 AM

rajasthan jodhpur sdm priyanka bishnoi passed away

राजस्थान के जोधपुर में SDM रह चुकी RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की बुधवार रात अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका करीब 20 दिन पहले जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अहमदाबाद के...

नेशनल डेस्क. राजस्थान के जोधपुर में SDM रह चुकी RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की बुधवार रात अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका करीब 20 दिन पहले जोधपुर के वसुंधरा अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रियंका बिश्नोई 2016 बैच की आरएएस अधिकारी थीं और हाल ही में नगर निगम जोधपुर में उपायुक्त के पद पर उनका तबादला हुआ था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर फलोदी के सुरपुरा में होगा।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका बिश्नोई को पेट में दर्द की शिकायत थी। जांच कराने पर डॉक्टरों ने उन्हें बच्चेदानी में गांठ की समस्या बताई और ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसी कारण उनका ऑपरेशन वसुंधरा अस्पताल में किया गया था। प्रियंका के परिवार ने वसुंधरा अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

कलेक्टर ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

प्रियंका बिश्नोई के ससुर सेईराम बिश्नोई ने पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि प्रियंका को बेहोशी की दवा ज्यादा दी गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इस मामले में जोधपुर जिला कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को एक कमेटी बनाकर जांच करने का आदेश दिया है। कलेक्टर ने कमेटी को 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। आज से कमेटी जांच शुरू करने वाली थी। अगर रिपोर्ट में इलाज के दौरान लापरवाही साबित होती है, तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के डॉक्टरों का बयान

वहीं वसुंधरा अस्पताल के डॉक्टर संजय मकवाना ने कहा कि सर्जरी में कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं था। प्रियंका के ब्रेन में जन्म से एक एवी मालफॉर्मेशन था, जो यंग एज में कभी भी लीक कर सकता है। दुर्भाग्यवश ऑपरेशन के 24 घंटे बाद लीक हुआ। उस दिन स्ट्रेस की वजह से उनमें लक्षण आने लगे थे, जो सीटी स्कैन में भी दिखाई दिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!