राजस्थान में 122 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, भारी मात्रा में एमडी बरामद

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 08:06 AM

rajasthan md drug manufacturing factory busted large quantity of md seized

राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों (ड्रग्स) के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र में चल रही एक हाईटेक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार एमडी (MD) ड्रग्स और...

Drug Bust In Rajasthan : राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों (ड्रग्स) के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र में चल रही एक हाईटेक अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार एमडी (MD) ड्रग्स और उसे बनाने का कच्चा माल बरामद किया है जिसकी कुल अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 122 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से मध्य प्रदेश और स्थानीय कनेक्शन वाले तीन मुख्य आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस पुख्ता सूचना मिली कि चंपापुर गांव के एक एकांत क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की आड़ में नशीले पदार्थ का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वृत्त अधिकारी योगेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी।  

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां रासायनिक प्रक्रिया के जरिए एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से करीब 36 किलो पूरी तरह तैयार एमडी ड्रग्स बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 72 करोड़ रुपए है। इसके अलावा करीब 50 करोड़ रुपए की कीमत का भारी मात्रा में कच्चा माल भी जब्त किया गया है। तस्करों द्वारा इसे थालियों, केन और कांच की बोतलों में भरकर एमडी बनाने की प्रक्रिया की जा रही थी।        

उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी करीब 20 किलो कच्चे माल से नई खेप तैयार करने के अंतिम चरण में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोंच लिया।       पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में वीरेन्द्र (51) निवासी मंदसौर (मध्य प्रदेश), बहादुर सिंह (43) निवासी नीमच (मध्य प्रदेश) और स्थानीय स्तर पर मदद करने वाला बबलू (30) निवासी भोपतपुरा, थाना बिजौलिया (भीलवाड़ा) शामिल हैं। फिलहाल  पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!