Rajasthan Accident : एंबुलेंस को डंपर ने टक्कर मारी, दो महिलाएं सहित 4 की मौत

Edited By Updated: 20 Nov, 2024 02:52 PM

rajasthan news ambulance hit by dumper 4 killed including 2 women

राजस्थान के पाली जिले में बुधवार को एक डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रोहट के थानाधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि एक मरीज अशोक को अहमदाबाद से एंबुलेंस में जोधपुर लाया जा रहा था। उसके साथ उसके...

राजस्थान : राजस्थान के पाली जिले में बुधवार को एक डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। रोहट के थानाधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि एक मरीज अशोक को अहमदाबाद से एंबुलेंस में जोधपुर लाया जा रहा था। उसके साथ उसके परिजन भी थे।

यह भी पढ़ें- Nashik Election : 'आज तुम्हारी हत्या तय'... शिंदे की शिवसेना उम्मीदवार ने निर्दलीय प्रत्याशी को दी जान से मारने की धमकी

सिंह के अनुसार, गजनगढ़ के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया और एंबुलेंस से टकरा गया। हादसे में एंबुलेंस को नुकसान पहुंचा और जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई। जब मरीज को दूसरी एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था तभी तेज गति से जा रहे एक डंपर ने (दुर्घटनाग्रस्त) एंबुलेंस को टक्कर मार दी जिससे मोहिनी देवी और फगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य हरिराम और सुनील ने जोधपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुनील एंबुलेंस का चालक था। इस हादसे में अशोक घायल हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!