नहीं रहे 'रामायण' निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 04:29 PM

ramayan producer ramanand sagar son prem sagar is no more

मनोरंजन की दुनिया से एक साथ दो बड़ी दुखद खबरें सामने आई हैं। मशहूर टीवी शो 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीं, टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे भी 38 साल की उम्र...

नेशनल डेस्क : मनोरंजन की दुनिया से एक साथ दो बड़ी दुखद खबरें सामने आई हैं। मशहूर टीवी शो 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वहीं, टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे भी 38 साल की उम्र में कैंसर से जिंदगी की जंग हार गईं।

यह भी पढ़ें - कैंसर से जंग हार गई पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस, 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

प्रेम सागर का निधन

रामानंद सागर के बेटे और जाने-माने फिल्ममेकर प्रेम सागर का लंबी बीमारी के बाद 31 अगस्त की सुबह 10 बजे निधन हो गया। वह पिछले कई सालों से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में किया जाएगा।

प्रेम सागर का टीवी करियर

प्रेम सागर ने 1968 में FTII (Film and Television Institute of India) से पढ़ाई पूरी की। वे पेशे से फिल्ममेकर और सिनेमैटोग्राफर थे। उन्होंने कई फिल्में और टीवी शोज बनाए, जिनमें 'अलिफ लैला', 'चरस', 'ललकार' जैसी फिल्में और 'विक्रम बेताल' (1985) जैसे प्रसिद्ध टीवी शो शामिल हैं। उनका जुड़ाव सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं रहा, बल्कि वे रामानंद सागर फाउंडेशन के जरिए शिक्षा और समाज सेवा के कामों में भी सक्रिय रहे। यह फाउंडेशन महाराष्ट्र के गांवों और कई समुदायों के लिए काम करता है। अब इस विरासत को उनके बेटे शिव सागर आगे बढ़ाएंगे।

'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी ने जताया शोक

रामानंद सागर के मशहूर शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने प्रेम सागर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह उनके लिए बेहद दुखद समाचार है और भगवान से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!