देश के दिग्गज बिजनेसमैन और Raymond Group के मालिक का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में इलाज जारी

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 08:45 AM

raymond group owner gautam singhania met with an accident

देश के दिग्गज बिजनेसमैन और रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनके कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि की है। प्रवक्ता के अनुसार सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और वे फिलहाल...

Gautam Singhania Accident : देश के दिग्गज बिजनेसमैन और रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनके कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि की है। प्रवक्ता के अनुसार सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और वे फिलहाल मुंबई में डॉक्टरों की निगरानी में रिकवर हो रहे हैं।

हादसे को लेकर सस्पेंस बरकरार

कंपनी की ओर से जारी बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि:

कौन हैं गौतम सिंघानिया? 

गौतम सिंघानिया भारत के सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक 'रेमंड ग्रुप' के सर्वेसर्वा हैं। रेमंड को कपड़े की दुनिया में एक ग्लोबल ब्रांड बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। देशभर में उनके हजारों आउटलेट्स हैं। बिजनेस के अलावा सिंघानिया अपनी स्पीड के लिए भी जाने जाते हैं। वह एक प्रोफेशनल रेस कार ड्राइवर हैं और कई अंतरराष्ट्रीय रेसिंग ट्रैक पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें सुपरकारों का बड़ा शौक है।

विवादों और निजी जिंदगी में रहे चर्चा में

पिछले कुछ समय से गौतम सिंघानिया अपनी कारोबारी उपलब्धियों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलगाव और तलाक की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। जायदाद और कंपनी के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवादों के कारण भी वह चर्चा का केंद्र बने रहे।

फिलहाल उनके प्रशंसक और निवेशक उनकी जल्द सलामती की दुआ कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि चोटें गंभीर नहीं हैं इसलिए उम्मीद है कि वह जल्द ही काम पर लौट आएंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!