गुजरात के आणंद में भीषण एक्सीडेंट: 5 साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौके पर मौत, मची चीखपुकार

Edited By Updated: 11 May, 2026 02:00 PM

horrific accident in anand gujarat four people including a 5 year old child

गुजरात के आणंद जिले में सोमवार सुबह एक राजमार्ग पर एक टेंपो के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार एक बच्चे और दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तारापुर पुलिस थाने के निरीक्षक मयूर शर्मा ने...

नेशनल डेस्क: गुजरात के आणंद जिले में सोमवार सुबह एक राजमार्ग पर एक टेंपो के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसमें सवार एक बच्चे और दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तारापुर पुलिस थाने के निरीक्षक मयूर शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना तारापुर-बागोदरा राज्य राजमार्ग पर हुई।

टेंपो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच वर्षीय एक बच्चे, दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, टेंपो में सवार लोग दाहोद से मजदूरी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत तारापुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित है, लेकिन अधिकारियों ने यहां कोई चेतावनी बोर्ड या संकेत नहीं लगाए थे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!