एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार, न्यूजीलैंड में भारतीय मूल रमनदीप ढिल्लों की एक्सीडेंट में मौत, अकेली रह गई पत्नी और बेटी

Edited By Updated: 25 May, 2026 11:12 AM

nz road accident indian origin uber driver killed papamoa ramandeep dhillon

NZ Road Accident: न्यूजीलैंड के पपामोआ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह Uber ड्राइवर के रूप में अपनी शिफ्ट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो वाहनों की टक्कर में उनकी मौके पर...

NZ Road Accident: न्यूजीलैंड के पपामोआ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह Uber ड्राइवर के रूप में अपनी शिफ्ट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो वाहनों की टक्कर में उनकी मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरी कार में सवार दो लोग घायल हो गए।

हादसे की जगह और समय 
यह दुर्घटना Te Puke Highway पर बेल रोड और पॉपलर लेन के बीच हुई, जब शाम करीब 7:15 बजे दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि ड्राइवर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

पंजाब से न्यूजीलैंड तक का सफर
मृतक की पहचान 36 वर्षीय रमनदीप ढिल्लों के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। वह 2015 में स्टूडेंट वीज़ा पर न्यूजीलैंड आए थे और बाद में वहीं बस गए। 2024 में वह भारत लौटे और वीरपाल कौर से विवाह किया, जिसके बाद दोनों न्यूजीलैंड लौट आए। यह कपल पपामोआ में रहकर कीवी फल के बागानों में भी काम करता था।

परिवार के लिए एक्सट्रा मेहनत कर रहे थे रमनदीप
बेटी के जन्म के बाद रमनदीप ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए Uber ड्राइविंग शुरू की थी, ताकि वह परिवार को बेहतर समय और सहारा दे सकें। परिवार के अनुसार, वह अपनी बेटी के साथ दिन की शुरुआत करते थे और रात में घर लौटने की योजना बनाकर काम पर निकलते थे। हादसे के बाद जब वह घर नहीं लौटे और फोन भी बंद हो गया, तो परिवार चिंतित हो गया। बाद में पुलिस ने घर पहुंचकर उनकी मौत की जानकारी दी। उनकी पत्नी ने बताया कि यह खबर सुनकर वह पूरी तरह टूट गईं। परिवार और पत्नी ने उन्हें एक जिम्मेदार, शांत और बेहद प्यार करने वाला व्यक्ति बताया, जो अपनी बेटी के जन्म से बेहद खुश थे।

रमनदीप ढिल्लों का अंतिम संस्कार भारी भीड़ की मौजूदगी में किया गया, जिसमें न्यूजीलैंड के कई हिस्सों से लोग शामिल हुए। परिवार की मदद के लिए एक ऑनलाइन फंडिंग पेज भी बनाया गया है, जिसके जरिए अंतिम संस्कार और रोजमर्रा के खर्चों के लिए $33,000 से अधिक की सहायता राशि जुटाई जा चुकी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!