Realme P4R भारत में लॉन्च, Xiaomi 17T की पहली सेल शुरू; पढ़ें आज की बड़ी टेक खबरें

Edited By Updated: 10 Jun, 2026 04:57 PM

realme p4r launched in india

भारतीय टेक बाजार में आज कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। Realme ने अपना नया स्मार्टफोन P4R लॉन्च कर दिया है, वहीं Xiaomi 17T की पहली सेल भी शुरू हो गई है। इसके अलावा Amazfit ने नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है और Huawei एक नए बड़े डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर...

गैजेट डेस्क : भारतीय टेक बाजार में आज कई बड़े अपडेट सामने आए हैं। Realme ने अपना नया स्मार्टफोन P4R लॉन्च कर दिया है, वहीं Xiaomi 17T की पहली सेल भी शुरू हो गई है। इसके अलावा Amazfit ने नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है और Huawei एक नए बड़े डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रहा है।

Realme P4R लॉन्च
Realme P4R भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकता है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP AI मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें AI Eraser 2.0 और AI Unblur जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। कीमत की बात करें तो यह 18,999 रुपये से शुरू होकर 22,999 रुपये तक जाती है।

Xiaomi 17T की पहली सेल शुरू
Xiaomi 17T की आज से भारत में सेल शुरू हो गई है। यह फोन Amazon, mi.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर में 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज पर अतिरिक्त 5,000 रुपये का लाभ मिल रहा है। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है।

Amazfit Bip Max लॉन्च
Amazfit ने Bip Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च की है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसमें 2.07 इंच AMOLED डिस्प्ले, इन-बिल्ट GPS और कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है। वॉच में 150+ स्पोर्ट्स मोड, Zepp Coach AI फीचर्स और 550mAh बैटरी मिलती है, जो 20 दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है।

Redmi Turbo 5 के फीचर्स कन्फर्म
Redmi Turbo 5 को लेकर लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स सामने आए हैं। इसमें 7540mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और MediaTek 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। यह फोन 16 जून को लॉन्च होगा।

Huawei का नया फ्यूचर फोन
Huawei एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसकी स्क्रीन लगभग टैबलेट जितनी बड़ी और 16:10 रेशियो वाली होगी। यह डिवाइस 2026 के अंत तक लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोल्डेबल नहीं बल्कि एक बड़ी स्क्रीन वाला नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन होगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!