कोरोना को लेकर निर्धारित किए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कैफे में छापा, पांच गिरफ्तार

Edited By Updated: 20 Jun, 2021 07:26 PM

restaurant raided for violating covid norms

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक अवैध रेस्तरां सह बार में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के खिलाफ कोविड—19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुये पार्टी आयोजित करने और कम उम्र के लोगों को शराब परोसने का आरोप है।...

नेशनल डेस्क: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक अवैध रेस्तरां सह बार में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों के खिलाफ कोविड—19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुये पार्टी आयोजित करने और कम उम्र के लोगों को शराब परोसने का आरोप है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रीत विहार के अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) एवं स्थानीय थाना प्रभारी की अगुवाई में एक पुलिस दल ने संयुक्त रूप से शनिवार को एक अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त छापेमारी की गयी उस वक्त वहां हुक्का पार्टी चल रही थी। पुलिस ने कहा कि स्कोन किंग कैफे और रेस्तरां के नाम से मशहूर यह अनओथोराइज़ रेस्तोरां न्यू राजधानी एन्क्लेव में स्थित डीडीए कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर चलाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जगह को सील कर दिया गया है और गिरफ्तार लोगों में उसका मालिक भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि जुर्माना लगाया गया है और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!