दिल्ली-NCR पर 'रेतीले तूफान' का अलर्ट: 50 KM की रफ्तार से बढ़ रही आफत, अगले 3 घंटे भारी; मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट'

Edited By Updated: 25 May, 2026 08:10 AM

sandstorm alert for delhi ncr disaster intensifying at a speed of 50 km

भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले कुछ घंटे बेहद भारी हो सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में रेतीले तूफान (Sandstorm) को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है।

नई दिल्ली: भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले कुछ घंटे बेहद भारी हो सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में रेतीले तूफान (Sandstorm) को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, दिल्ली की ओर एक बड़ी 'आफत' तेजी से बढ़ रही है, जिससे धूल भरी तेज आंधियां चलने की संभावना है।

50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग द्वारा जारी 'नाउकास्ट' के मुताबिक, दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 घंटों के दौरान यानी रात 9:30 बजे तक दिल्ली के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Latest and Breaking News on NDTV
भीषण गर्मी से मामूली राहत, पर पारा अभी भी हाई
राजधानी में रविवार को गर्मी से अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन सूरज के तेवर अब भी तल्ख बने हुए हैं। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। शहर के रिज और आयानगर जैसे इलाकों में तो पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे वहां लू (Heatwave) जैसे हालात बने रहे। अन्य स्टेशनों जैसे पालम और लोधी रोड में भी तापमान 43 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया।

अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा 'हीटवेव' का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि राहत की यह उम्मीद केवल आंधी-तूफान तक ही सीमित है, क्योंकि अगले 3 दिनों के लिए दिल्ली में हीटवेव का येलो अलर्ट बरकरार रहेगा। सोमवार को भी राजधानी का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है। रविवार को हवा में नमी का स्तर 18 से 37 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!