Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jun, 2026 01:36 PM

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में फूट पड़ने की अटकलें तेज होने के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के कुछ सांसदों को पाला बदलने के लिए ''50 करोड़ रुपये'' की पेशकश की जा रही है और उन्होंने...
नेशनल डेस्क: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में फूट पड़ने की अटकलें तेज होने के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के कुछ सांसदों को पाला बदलने के लिए ''50 करोड़ रुपये'' की पेशकश की जा रही है और उन्होंने बागी सांसदों को पार्टी छोड़ने से पहले इस्तीफा देने की चुनौती भी दी। प्रेसकॉन्फेंस के दौरान कहा कि ये भो**के लोग... बागी सांसदों को भद्दी- भद्दी गालियां देने के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि वे उनके कमेंट्स को न काटें ये इसी प्रकार से चलाएं।
उन्होंने आरोप लगाया कि 6 सांसदों को 50-50 करोड़ रुपये के ऑफर देकर खरीदा गया है। उन्होंने बागी सांसदों को पार्टी छोड़ने से पहले इस्तीफा देने की चुनौती भी दी। राउत ने, 2022 में हुई नेताओं की बगावत का नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जिक्र करते हुए कहा कि अगर पार्टी में फिर उसी तरह फूट डाली गई तो महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना (उबाठा) के सांसद चुप नहीं बैठेंगे। इस संवाददाता सम्मेलन में शिवसेना (उबाठा) के नौ लोकसभा सदस्यों में से केवल तीन- अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे शामिल हुए।
राउत ने कहा कि एक ''महत्वपूर्ण व्यक्ति'' ने मंगलवार देर रात उन्हें बताया कि महाराष्ट्र के सांसदों को ''खरीदने'' की कोशिश की जा रही है। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ''मुझे बताया गया कि कीमत 50 करोड़ रुपये है और रात तक प्रत्येक सांसद को 15-15 करोड़ रुपये पहुंचाए जाने थे। वे धन मिले बिना विमान में सवार होने को कथित रूप से तैयार नहीं थे। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा, "स्पीकर हमारे लिए एक इज्ज़तदार इंसान हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में नियम-कानून और संविधान का ध्यान रखा जाएगा।