फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, इस फेमस एक्टर का हुआ निधन

Edited By Updated: 25 Oct, 2025 04:31 PM

sarabhai vs sarabhai actor satish shah passes away

टीवी जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया। एक्टर ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्टर किडनी की समस्या से पीड़ित थे।

नेशनल डेस्क: टीवी जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया। एक्टर ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्टर किडनी की समस्या से पीड़ित थे।   

PunjabKesari

सतीश शाह ने अपने लंबे अभिनय करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं, जिससे वह दर्शकों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे। सतीश शाह का जाना भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके करियर की प्रमुख भूमिकाओं में फिल्म 'कल हो ना हो', 'जाने भी दो यारो', 'मैं हूँ ना', टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' शामिल है।

PunjabKesari

उनके आकस्मिक निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक और सहकर्मी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

<

>

जॉनी लीवर ने जताया गहरा दुख

प्रसिद्ध अभिनेता जॉनी लीवर ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा: "यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमने एक महान कलाकार और 40 साल से भी ज़्यादा समय से अपने सबसे प्यारे दोस्त को खो दिया है। यकीन करना मुश्किल है—मैंने उनसे अभी दो दिन पहले ही बात की थी। सतीश भाई, आपको सचमुच बहुत याद किया जाएगा। फिल्म और टेलीविजन में आपके अपार योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।"

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!