School Holidays : 11 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, अब इस सरकार ने किया छुट्टियों का ऐलान

Edited By Updated: 08 May, 2026 06:33 PM

school holidays schools to remain closed from may 11 to june 30

बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक छुटिटयां रहेंगी। यानी छात्रों को 11 मई से स्कूल नहीं जाना होगा और वे 30 जून तक छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे।

नेशनल डेस्क : बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक छुटिटयां रहेंगी। यानी छात्रों को 11 मई से स्कूल नहीं जाना होगा और वे 30 जून तक छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे। इसके मद्देनजर शिक्षा निदेशालय ने आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। हालांकि, इस दौरान 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए रेमेडियल क्लासेस लगाई जाएंगी। इन क्लासों का मकसद छात्रों के कमजोर विषयों पर ध्यान देना, जरूरी पाठ दोहराना और पढ़ाई में सुधार करना है।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, रेमेडियल क्लासेस 11 मई से 23 मई तक चलेंगी। इसके बाद छात्रों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। ये क्लासेस स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षकों की मौजूदगी के हिसाब से आयोजित की जाएंगी। रेमेडियल क्लासेस सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक होंगी। वहीं शिक्षकों को सुबह 7:20 बजे से 11 बजे तक स्कूल में रहना होगा। क्लासों में कुल तीन पीरियड होंगे और हर पीरियड एक घंटे का होगा।

9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए खास तौर पर साइंस और मैथ्स विषय पर फोकस किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्कूल अन्य विषय भी शामिल कर सकते हैं। वहीं 12वीं के छात्रों के लिए विषयों का चयन उनकी पढ़ाई की जरूरत के अनुसार किया जाएगा।

स्कूलों को छुट्टियां शुरू होने से पहले रेमेडियल क्लासों का टाइम-टेबल तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजना होगा। छात्रों और अभिभावकों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी। रेमेडियल क्लासों में आने वाले छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनना जरूरी होगा और अभिभावकों की अनुमति भी लेनी होगी।

इसके अलावा छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। स्कूलों की लाइब्रेरी भी खुली रहेंगी ताकि छात्र पढ़ाई कर सकें और किताबें ले सकें। स्कूल प्रशासन को साफ पीने के पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!